Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार CG Education Department: बीएसके ऐप से खुली फाइलों की गांठें, 264 शिक्षकों के रिकॉर्ड गायब, विभाग में हड़कंप CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार CG Education Department: बीएसके ऐप से खुली फाइलों की गांठें, 264 शिक्षकों के रिकॉर्ड गायब, विभाग में हड़कंप
W 𝕏 f
होम › सक्ती › खुलासा : पति–पत्नी की हत्या में 3 गिरफ्तार, लूट क…
आरोपी गिरफ्तारी की झलक
आरोपी गिरफ्तारी की झलक
सक्ती

खुलासा : पति–पत्नी की हत्या में 3 गिरफ्तार, लूट का सराफा भी आरोपी

छत्तीसगढ़ के मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुए पति-पत्नी हत्याकांड और लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 2-3 जून 2026 की रात घर में सो रहे दंपती की लोहे की रॉड से हत्या कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल लूट लिए गए थे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Jun 2026, 05:31 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 11:05 PM
सक्ती
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में 2 और 3 जून 2026 की दरमियानी रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। घर के बरामदे में सो रहे पुरुषोत्तम खुंटे और उनकी पत्नी गुहारिन बाई खुंटे पर अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दोनों की हत्या कर दी। वारदात के बाद घर से सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन भी गायब मिले, जिससे यह मामला हत्या के साथ लूट का भी बन गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, एएसपी पंकज पटेल और एसडीओपी भुवनेश्वरी पैंकरा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। जांच में साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी शामिल किया गया।
मोबाइल टावर डंप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर जांच की दिशा तेजी से आगे बढ़ी।

आरोपियों की गिरफ्तारी और वारदात का खुलासा

पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर देवकुमार यादव को हिरासत में लिया, जिसके पास से मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपने साथी रूपचरण यादव के साथ मिलकर हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। दोनों आरोपी पंडरीपानी गांव के निवासी बताए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि लूटे गए सोने के आभूषण जैजैपुर के खिलेश्वर ज्वेलर्स के संचालक बाबूलाल साहू को 84 हजार रुपये में बेचे गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सराफा व्यापारी को भी गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।

 रंजिश बनी हत्या की वजह

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर मृतक से विवाद हुआ था, जो बाद में रंजिश में बदल गया। इसी के चलते उन्होंने स्केल पट्टी से दरवाजा खोलकर घर में घुसकर सो रहे दंपती पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी और लूटपाट कर फरार हो गए।

पुलिस जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दोनों आरोपियों ने वर्ष 2024 में मुक्ता गांव में हुए डबल मर्डर केस में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। उस वारदात में मगनलाल गबेल और बुधवारा बाई गबेल की हत्या कर आभूषण लूटे गए थे।

बरामदगी और पुलिस की बड़ी सफलता

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 9 ग्राम सोने के आभूषण, 5 ग्राम गला हुआ सोना, 77 हजार रुपये नकद, बाइक और हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है।
इस दोहरे ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करने पर बिलासपुर रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें