Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पेयजल संकट : जल जीवन मिशन का सच पिट्टेमेटा में टं…
पिट्टेमेटा गांव में जल संकट
पिट्टेमेटा गांव में जल संकट
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

पेयजल संकट : जल जीवन मिशन का सच पिट्टेमेटा में टंकी खड़ी, फिर भी नदी का पानी पी रहे ग्रामीण

मोहला-मानपुर जिले के पिट्टेमेटा गांव में जल जीवन मिशन की योजना अधूरी पड़ी है। पानी टंकी और टावर बनने के बाद भी घरों तक पेयजल नहीं पहुंच सका, जिससे ग्रामीण भरी बारिश में भी नदी के झरिया से पानी लेने को मजबूर हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jul 2026, 12:10 PM
मोहला-मानपुर

जल जीवन मिशन के जरिए हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के दावों के बीच मोहला-मानपुर जिले के पिट्टेमेटा गांव की तस्वीर अलग कहानी बयां कर रही है। यहां योजना के तहत बनी पानी टंकी और टॉवर लंबे समय से बेकार खड़े हैं, जबकि ग्रामीणों को आज भी भरी बारिश में नदी में झरिया बनाकर पानी जुटाना पड़ रहा है। मानपुर विकासखंड का पिट्टेमेटा गांव कभी नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता था। अब हालात बदले हैं और गांव नक्सल प्रभाव से बाहर आ चुका है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की कमी अभी भी ग्रामीणों की परेशानी बनी हुई है। प्रशासनिक लापरवाही के चलते यहां के लोग आज भी पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

दो साल से अधूरा पड़ा जल जीवन मिशन का काम

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति का काम करीब दो साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। घर-घर तक पाइप लाइन बिछाने का काम अधूरा है और पानी पहुंचाने की व्यवस्था भी पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाई है। गांव में जल जीवन मिशन के नाम पर सिर्फ पानी टंकी वाला टावर खड़ा नजर आता है। शुरुआती दिनों में टावर के नीचे लगे पाइप से ग्रामीणों को पानी जरूर मिला, लेकिन पाइप लाइन विस्तार के दौरान बिछाई गई लाइन कुछ ही समय बाद जगह-जगह से खराब हो गई। लीकेज के कारण टंकी में पानी भरना बंद हो गया और पूरी व्यवस्था ठप हो गई।

खराब पड़ा हैंडपंप, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

पुरानी पेयजल व्यवस्था भी नहीं दे रही साथ

गांव में पहले से मौजूद सोलर सिस्टम वाली छोटी पानी टंकी भी ग्रामीणों की समस्या दूर नहीं कर पा रही है। इसमें पर्याप्त पानी जमा नहीं हो पाता। वहीं, टंकी से जुड़ा हैंडपंप भी खराब हालत में है। नलों से बूंद-बूंद पानी निकलने के कारण ग्रामीणों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

नदी का झरिया बना ग्रामीणों की मजबूरी

पानी की समस्या से परेशान ग्रामीण अब नदी के पानी पर निर्भर हैं। बारिश के मौसम में भी लोग नदी में झरिया बनाकर पानी निकाल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि साफ पेयजल की सुविधा नहीं मिलने से उन्हें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ रहा है। गांव के ग्राम पटेल ने शासन और प्रशासन से जल्द पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि ग्रामीणों को इस समस्या से जल्द राहत मिलनी चाहिए, ताकि उन्हें नदी के पानी पर निर्भर न रहना पड़े।

जिम्मेदारों की कार्रवाई का हवाला, ग्रामीण परेशान

वहीं, जल जीवन मिशन से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई और प्रक्रिया का हवाला देकर जवाबदेही से बचते नजर आ रहे हैं। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच चल रही खींचतान का खामियाजा फिलहाल गांव के लोग भुगत रहे हैं, जो आज भी नदी के झरिया से अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें