Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 2.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Maa Bamleshwari Temple: हुड़दंग करने वाले 3 पर कार्रवाई, नवरात्रि में 1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 2.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Maa Bamleshwari Temple: हुड़दंग करने वाले 3 पर कार्रवाई, नवरात्रि में 1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार : ट्रेलर से टकराकर ख…
टक्कर के बाद बस में लगी आग
टक्कर के बाद बस में लगी आग
राष्ट्रीय Featured

एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार : ट्रेलर से टकराकर खाई में पलटी बस, आग लगने से मची अफरातफरी, 7 यात्रियों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हरिद्वार से इंदौर जा रही एक निजी स्लीपर बस खड़े ट्रेलर से टकराकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस में आग लगने के बावजूद कई यात्रियों ने इमरजेंसी गेट और खिड़कियों से बाहर निकलकर जान बचाई।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 01 Jul 2026, 09:09 AM · अपडेट: 10 Oct 2026, 09:06 AM
दौसा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हरिद्वार से इंदौर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार निजी स्लीपर बस हाईवे पर खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बेकाबू होकर सीधे सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। 
इस दिल दहला देने वाले हादसे में कम से कम 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह हादसा कोल्वा थाना इलाके के विश्राम क्षेत्र (रेस्ट एरिया) के पास रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, जब यह हादसा हुआ तब बस में सवार अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। ट्रेलर से टकराते ही बस के परखच्चे उड़ गए और वह पलटती हुई खाई में जा गिरी। 

इमरजेंसी गेट से निकले यात्री

हादसे के तुरंत बाद बस के पिछले हिस्से में अचानक आग भड़क उठी, जिसने अंदर फंसे यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी। चारों तरफ चीख-पुकार और दहशत का माहौल बन
मौके पर पहुंची पुलिस
गया। बताया जा रहा है कि जोरदार झटके के कारण स्लीपर कोच की ऊपरी बर्थ पर सो रहे यात्री सीधे नीचे आ गिरे, जिससे कई लोगों के सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि, आग पूरी बस को चपेट में लेती, उससे पहले कुछ मुसाफिरों ने सूझबूझ दिखाई और खिड़कियों व इमरजेंसी गेट के रास्ते बाहर निकलने में कामयाब रहे। 

स्थानीय लोगों की तत्परता से बची जान

घटना की भनक लगते ही कोल्वा थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की गाड़ियां मौके पर दौड़ीं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी तत्परता दिखाते हुए मलबे और धुएं के बीच फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सभी घायलों को तुरंत दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, कई यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जयपुर के उच्च चिकित्सा केंद्रों (हायर सेंटर) में रेफर किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के आला अधिकारी खुद मौके पर डटे हुए हैं।
एडिशनल एसपी योगेंद्र फौजदार ने बताया: 
"इंदौर से हरिद्वार रूट पर चलने वाली एक बस दिल्ली राजमार्ग पर विश्राम स्थल के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में यात्रियों की जान गई है और करीब 17 लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही एसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। बस में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को तुरंत काम पर लगाया गया। फिलहाल हमारा पूरा ध्यान घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने और शिनाख्त पर है।" 
पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और पीड़ित परिवारों को सूचित किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें