Friday, 21 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
87 हज़ार का बिल बकाया होने पर काट दी बिजली, तो कर्मचारी पर हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR गरियाबंद में तांत्रिक-अंधविश्वास के नाम पर ठगी, नींबू और जादू-टोने का डर दिखाकर महिला से 18,500 ठगे डॉक्टर का पता पूछा, फिर महिला की सुध-बुध हुई गायब, 80 हजार के जेवर ले उड़े बदमाश छिंदवाड़ा में पढ़ाई छोड़ प्यार में डूबे दो टीचर, 100 KM का सफर तय कर कलेक्टर दफ्तर पहुंचे बच्चों ने खोली पोल फोन पर बात करता रहा पिता, तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत कमीशन का झांसा देकर ग्रामीणों के नाम खोले बैंक खाते, पासबुक-ATM लेकर आरोपी फरार 87 हज़ार का बिल बकाया होने पर काट दी बिजली, तो कर्मचारी पर हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR गरियाबंद में तांत्रिक-अंधविश्वास के नाम पर ठगी, नींबू और जादू-टोने का डर दिखाकर महिला से 18,500 ठगे डॉक्टर का पता पूछा, फिर महिला की सुध-बुध हुई गायब, 80 हजार के जेवर ले उड़े बदमाश छिंदवाड़ा में पढ़ाई छोड़ प्यार में डूबे दो टीचर, 100 KM का सफर तय कर कलेक्टर दफ्तर पहुंचे बच्चों ने खोली पोल फोन पर बात करता रहा पिता, तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत कमीशन का झांसा देकर ग्रामीणों के नाम खोले बैंक खाते, पासबुक-ATM लेकर आरोपी फरार
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार कवर्धा में अवैध शराब पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई, …
चार पहिया वाहन से 5.25 बल्क लीटर विदेशी मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार
चार पहिया वाहन से 5.25 बल्क लीटर विदेशी मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार
राज्य सरकार

कवर्धा में अवैध शराब पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 8.16 लाख की सामग्री जब्त

कवर्धा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई में हरियाणा की विदेशी मदिरा, कच्ची महुआ शराब, महुआ लाहन और परिवहन में इस्तेमाल वाहन सहित कुल 8 लाख 16 हजार 310 रुपए की सामग्री जब्त की गई।

कीर्तिमान रिपोर्ट धनेश्वरी साहू
21 Aug 2026, 10:13 AM
रायपुर
कवर्धा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने 17 अगस्त 2026 को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अन्य प्रांत हरियाणा की मदिरा का अवैध परिवहन करने तथा कच्ची महुआ शराब का विक्रय करने वाले कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
कार्रवाई में मदिरा, महुआ लाहन एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन सहित कुल 8 लाख 16 हजार 310 रुपए की सामग्री जब्त की गई है। आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा एवं कलेक्टर के निर्देश तथा प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मुकेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 
वाहन से 5.25 बल्क लीटर मदिरा जब्त

प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मुकेश पाण्डेय ने बताया कि 17 अगस्त 2026 को आबकारी चेक पोस्ट चिल्फी के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक रामानंद दीवान द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान चार पहिया वाहन क्रमांक एचआर 36 एबी 0487 की विधिवत तलाशी लेने पर वाहन से 5.25 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, जिस पर सेल फॉर हरियाणा अंकित था, बरामद की गई। मदिरा को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी विक्रम सिंह पिता आजाद सिंह, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम अमलीडीह, पोस्ट बरगड़ा, जिला बेमेतरा के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 यथा संशोधित की धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) एवं 36 के तहत गैर-जमानती प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है।

शराब तस्करी पर विभाग की सख्ती जारी

प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मुकेश पाण्डेय ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक विद्यासिंह परमार, इम्तियाज खान तथा आबकारी आरक्षक भूपेंद्र साहू, कामिनी भुआर्य, मेघा ध्रुव एवं सीमा नेताम का विशेष योगदान रहा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें