Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल चैट में पूर्व मंत्री और बड़े अफसरों के नाम आने से मचा हड़कंप Kawardha Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता और दो बच्चों समेत 4 की गई जान Gold Theft: 1.20 करोड़ की सोने की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से जंगल में पकड़े गए आरोपी Murder Case: अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग विधवा की जान, जादू-टोने के शक में हथौड़ी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार Murder Case: 24 घंटे में दो बड़ी वारदातें, दो घटनाओं में दो लोगों की हत्या Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल चैट में पूर्व मंत्री और बड़े अफसरों के नाम आने से मचा हड़कंप Kawardha Accident: दो बाइकों की भिड़ंत, पिता और दो बच्चों समेत 4 की गई जान Gold Theft: 1.20 करोड़ की सोने की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से जंगल में पकड़े गए आरोपी Murder Case: अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग विधवा की जान, जादू-टोने के शक में हथौड़ी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार Murder Case: 24 घंटे में दो बड़ी वारदातें, दो घटनाओं में दो लोगों की हत्या
W 𝕏 f
होम › गरियाबंद › Gariaband News: गोवर्धन पूजा पर दिखी अनोखी आस्था,…
A unique ritual of Govardhan Puja in Mainpur Kala(Image Source: social media)
A unique ritual of Govardhan Puja in Mainpur Kala(Image Source: social media)
गरियाबंद

Gariaband News: गोवर्धन पूजा पर दिखी अनोखी आस्था, गौधन के पैरों तले लेटकर परंपरा निभाते हैं सिरहा

Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर कला गांव में 200 साल से अधिक पुरानी गोवर्धन पूजा की अनोखी परंपरा निभाई जाती है। यहां 150 से ज्यादा गौधन सिरहा के ऊपर से गुजरते हैं। सुंदर यादव पिछले 10 वर्षों से सिरहा की भूमिका निभा रहे हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 01:29 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
गरियाबंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Gariaband News: जिले के मैनपुर कला गांव में गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक उत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सदियों पुरानी आस्था और परंपरा का भी प्रतीक है। यहां हर साल गोवर्धन पूजा के अवसर पर एक ऐसी अनोखी रस्म निभाई जाती है, जिसे देखने के लिए दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मान्यता के अनुसार, इस परंपरा को 200 साल से भी अधिक समय से निभाया जा रहा है। इस रस्म में गांव के देव सवार सिरहा को मुख्य गली में जमीन पर लिटाया जाता है। इसके बाद ग्राम देवी के जयकारों के बीच 150 से अधिक गौधन को खुला छोड़ दिया जाता है। गौधन गौरा गुड़ी से होते हुए तेजी से मुख्य गली में पहुंचते हैं और जमीन पर लेटे सिरहा के ऊपर से गुजर जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इतनी बड़ी संख्या में गौधन के गुजरने के बावजूद सिरहा को खरोंच तक नहीं आती। गांव में इसे देवी की कृपा और आस्था से जोड़कर देखा जाता है। इस बार भी दीपावली के बाद गांव में परंपरागत तरीके से गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ। रस्म पूरी होने के बाद गांव के पटेल परिवार का एक सदस्य सिरहा को अपने कंधे पर बैठाकर उनके घर तक ले जाता है। ग्रामीण इस प्रक्रिया को सिरहा के सुरक्षित और स्वस्थ होने का प्रतीक मानते हैं। 

10 वर्षों से सुंदर यादव निभा रहे सिरहा की भूमिका

मैनपुर कला गांव में सुंदर यादव पिछले 10 वर्षों से सिरहा की भूमिका निभा रहे हैं। बताया जाता है कि यादव परिवार में यह जिम्मेदारी पीढ़ियों से चली आ रही है। इस आयोजन के लिए कोई निश्चित कैलेंडर तिथि तय नहीं है। दीपावली के बाद आने वाले रविवार या बुधवार को गांव के लोग मिलकर इस परंपरा का आयोजन करते हैं। गांव के 87 वर्षीय बुजुर्ग निहाल नेगी के मुताबिक, उनके दादा-परदादा के समय से ही यह परंपरा चली आ रही है। उनके अनुसार, गांव के लोग गौधन को केवल पशु नहीं, बल्कि पूजनीय मानते हैं। यही वजह है कि गोवर्धन पूजा के मौके पर इस विशेष रस्म को पूरी श्रद्धा के साथ निभाया जाता है।

परंपरा देखने उमड़ती है आसपास के गांवों की भीड़

 मैनपुर कला की यह अनोखी परंपरा आसपास के इलाकों में भी काफी चर्चित है। हर साल इसे देखने के लिए गांव के अलावा दूसरे गांवों से भी हजारों लोग पहुंचते हैं। समय के साथ गांव की कई पीढ़ियां बदल गईं, लेकिन गोवर्धन पूजा से जुड़ी यह रस्म आज भी उसी तरह निभाई जा रही है। ग्रामीणों के लिए यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि पूर्वजों से मिली सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें