Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › गोढ़ी स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, छात…
गोढ़ी स्कूल स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
गोढ़ी स्कूल स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
रायपुर संभाग

गोढ़ी स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दी गई स्वच्छता और कृमि बचाव की जानकारी

गोढ़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को स्वच्छता, मासिक धर्म देखभाल और कृमि संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Aug 2026, 05:39 PM · अपडेट: 05 Oct 2026, 01:34 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी में सोमवार को छात्र-छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म के दौरान जरूरी सावधानियों और कृमि संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉ. यामिनी साहू ने छात्राओं को मासिक धर्म की शुरुआती अवस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। 
उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी देते हुए किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। 

कृमि संक्रमण से बचाव के बताए उपाय

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निशा जांगड़े ने विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण के कारण, इसके प्रभाव और बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से हाथ धोना, साफ भोजन करना और स्वच्छ पानी का सेवन करना कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है। 10 अगस्त कृमिमुक्ति दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की दवाइयां भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को दवा सेवन के महत्व और स्वच्छ आदतों को अपनाने के लिए जागरूक किया। 

शिक्षकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ कार्यक्रम 

विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में यह जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुनीता पांडेय, प्रभा कौशिक सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। साथ ही उन्हें नियमित स्वच्छता अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें