Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Road Accident: रक्षाबंधन पर दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसों में 2 की मौत Sukma Potakabin: 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, दूषित पानी और खाने पर गहराया शक, अस्पताल में इलाज जारी Kathmandu Flood: भीषण बाढ़ और भूस्खलन से 580 से ज्यादा मौतें, सद्गुरु के आश्रम के 77 श्रद्धालुओं समेत 320 भारतीय लापता Raipur electric shock: वाटर कूलर छूते ही युवक को लगा करंट, बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी आया चपेट में Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त Durg Road Accident: रक्षाबंधन पर दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसों में 2 की मौत Sukma Potakabin: 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, दूषित पानी और खाने पर गहराया शक, अस्पताल में इलाज जारी Kathmandu Flood: भीषण बाढ़ और भूस्खलन से 580 से ज्यादा मौतें, सद्गुरु के आश्रम के 77 श्रद्धालुओं समेत 320 भारतीय लापता Raipur electric shock: वाटर कूलर छूते ही युवक को लगा करंट, बचाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी आया चपेट में Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त
W 𝕏 f
होम लाइफ स्टाइल Healthy Breakfast Recipe: वीकेंड पर बनाएं काले चन…
काले चने की चटपटी और हेल्दी चाट
काले चने की चटपटी और हेल्दी चाट
लाइफ स्टाइल

Healthy Breakfast Recipe: वीकेंड पर बनाएं काले चने की चटपटी चाट, प्रोटीन से भरपूर ये नाश्ता स्वाद में भी है लाजवाब

Healthy Breakfast Recipe: वीकेंड पर अगर आप पोहा, पराठे और पूरी से कुछ अलग और हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं, तो काले चने की चाट बेहतरीन विकल्प है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर इस चाट को काले चने, प्याज, टमाटर, खीरा और मसालों के साथ झटपट तैयार किया जा सकता है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
29 Aug 2026, 03:36 PM
नई दिल्ली

Healthy Breakfast Recipe: वीकेंड की सुबह कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है, लेकिन रोज-रोज पोहा, पराठा या पूरी खाना कई लोगों को पसंद नहीं आता। ऐसे में काले चने की चाट नाश्ते का एक स्वादिष्ट और हल्का विकल्प हो सकती है। काले चने में प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं, वहीं इसमें ताजी सब्जियां और मसाले स्वाद को और बढ़ा देते हैं। अगर आप इस वीकेंड नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ आसानी से तैयार भी हो जाए, तो काले चने की चाट ट्राई कर सकते हैं। उबले हुए काले चने में प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। ऊपर से नींबू का रस डालने से चाट का स्वाद और भी चटपटा हो जाता है।

  • काले चने की चाट के लिए क्या-क्या चाहिए?

इसके लिए एक कप रातभर भिगोए हुए काले चने, एक उबला आलू, एक प्याज, एक टमाटर, खीरा, एक से दो हरी मिर्च और दो चम्मच बारीक कटा हरा धनिया लें। स्वाद के लिए आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर, एक चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच काला नमक, सादा नमक और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस इस्तेमाल करें। ऊपर से थोड़ा नमकीन या भुजिया डाल सकते हैं।

  • ऐसे बनाएं चटपटी चना चाट

  1. काले चनों को रातभर पानी में भिगोएं।
  2. चनों को करीब डेढ़ कप पानी और थोड़ा नमक डालकर कुकर में 4–5 सीटी तक उबालें।
  3. उबले चनों का पानी निकालकर उन्हें ठंडा कर लें।
  4. चनों में उबला आलू, प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च मिलाएं।
  5. इसमें काला नमक, सादा नमक, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें।
  6. ऊपर से ताजा नींबू का रस डालकर सभी सामग्री अच्छी तरह मिलाएं।
  7. अंत में हरा धनिया और नमकीन/भुजिया डालकर गार्निश करें।
  8. तैयार चाट को गर्म या ठंडा, दोनों तरह से नाश्ते में परोस सकते हैं।

  • वीकेंड नाश्ते के लिए क्यों है खास?

काले चने की चाट में चने के साथ कई तरह की ताजी सब्जियां शामिल होती हैं। चने इसे प्रोटीन और फाइबर वाला नाश्ता बनाते हैं, जबकि नींबू और मसाले इसका स्वाद बढ़ाते हैं। यही वजह है कि वीकेंड पर कुछ अलग और चटपटा खाने की चाहत हो तो इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें