Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर
W 𝕏 f
होम खेल Hockey World Cup 2026: अर्जेंटीना से हारकर सेमीफा…
India defeat in the Hockey World Cup
India defeat in the Hockey World Cup
खेल

Hockey World Cup 2026: अर्जेंटीना से हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुआ भारत

Hockey World Cup 2026: अहम मुकाबले में अर्जेंटीना ने भारत को 5-3 से हरा दिया। सुखजीत सिंह के दो और हार्दिक सिंह के एक गोल के बावजूद भारतीय टीम वापसी नहीं कर सकी। इस हार के साथ भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया और उसका 51 वर्षों से चला आ रहा खिताबी इंतजार फिर बढ़ गया।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
25 Aug 2026, 09:55 AM
नई दिल्ली
Hockey World Cup 2026: एम्स्टेलवीन में सोमवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम की विश्व कप यात्रा को बड़ा झटका लगा। पूल-ई के निर्णायक मुकाबले में अर्जेंटीना ने भारत को 5-3 से पराजित कर दिया। इस हार के साथ भारतीय टीम की पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गईं। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को यह मुकाबला कम से कम दो गोल के अंतर से जीतना जरूरी था, लेकिन टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। 
मैच शुरू होने के महज 36 सेकंड बाद जोआक्विन टोस्कानी ने गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी। शुरुआती सफलता के बाद अर्जेंटीना ने भारतीय रक्षापंक्ति पर लगातार दबाव बनाए रखा। टॉमस डोमेने ने दो गोल करते हुए अपनी टीम की स्थिति मजबूत कर दी। 

भारतीय टीम सेमीफाइनल से बाहर
सुखजीत ने दागे दो गोल

पिछड़ने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने मुकाबले में वापसी की कोशिश जारी रखी। सुखजीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए। हार्दिक सिंह ने भी पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अंतर कम किया। हालांकि भारतीय टीम अर्जेंटीना की बढ़त को समाप्त नहीं कर सकी। निकोलस डेला टोरे और लुकास टोस्कानी ने गोल करते हुए अर्जेंटीना को मुकाबले में आगे बनाए रखा। भारत की ओर से किए गए तीन गोल हार टालने के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुए। 

और भी पढ़ें:-हॉकी वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की टक्कर आज, जीत के साथ अगले दौर पर टीम इंडिया की नजर

विश्व कप में फिर अधूरी रही पदक की उम्मीद

भारत ने आखिरी बार 1975 में कुआलालंपुर में खेले गए विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। इसके बाद भारतीय टीम विश्व कप में दोबारा पोडियम तक नहीं पहुंच सकी। अर्जेंटीना से मिली हार के कारण इस बार भी भारत का लंबे समय से चला आ रहा पदक का इंतजार खत्म नहीं हो पाया। सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के बाद भारतीय टीम अब क्लासिफिकेशन मुकाबले खेलेगी। उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार, भारत 28 अगस्त को सातवें स्थान के मुकाबले में बेल्जियम का सामना करेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें