Thursday, 02 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ हनीट्रैप का जाल :  शराब पिलाकर खींचीं आपत्तिजनक त…
हनीट्रैप में दो महिलाएं गिरफ्तार
हनीट्रैप में दो महिलाएं गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ Featured

हनीट्रैप का जाल :  शराब पिलाकर खींचीं आपत्तिजनक तस्वीरें, 6 महीने तक युवक से 2.17 लाख रुपए की उगाही

रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दो महिलाओं ने नशीली शराब पिलाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर छह महीने में 2.17 लाख रुपये वसूल लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
01 Jul 2026, 05:00 PM
रायपुर

रायपुर में हनीट्रैप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 54 वर्षीय व्यक्ति को दोस्ती के बहाने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की उगाही करने का आरोप दो महिलाओं पर लगा है। पीड़ित का आरोप है कि महिलाओं ने पहले उसे अपने घर बुलाया, फिर शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली गईं और बाद में इन्हीं तस्वीरों के जरिए कई महीनों तक ब्लैकमेल कर उससे 2.17 लाख रुपये वसूल लिए गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दोस्ती का फायदा उठाकर रची पूरी साजिश

पुलिस के अनुसार, बीरगांव के गांधी नगर निवासी दुलीचंद कुम्हार (54) की पहचान अशोक नगर श्मशान घाट के पास रहने वाली मांगेश्वरी सिंह उर्फ जोगेश्वरी उर्फ रिंकी से थी। शिकायत में बताया गया है कि 6 जनवरी को महिला ने उन्हें अपने घर बुलाया, जहां पहले से एक अन्य महिला भी मौजूद थी।

पीड़ित का आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों महिलाओं ने उन्हें शराब पीने के लिए दी। शराब पीने के कुछ समय बाद वह बेहोश हो गए। जब होश आया तो उन्होंने खुद को बिना कपड़ों के पाया। घबराए पीड़ित किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंच गए।

आपत्तिजनक तस्वीरों के नाम पर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग

घटना के दो दिन बाद महिला ने दोबारा संपर्क किया और मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान उसने पीड़ित को उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाईं। आरोप है कि महिलाओं ने तस्वीरें पत्नी, बेटे, रिश्तेदारों और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग की। सामाजिक बदनामी के डर से पीड़ित ने 8 जनवरी को पहली बार 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। लेकिन इसके बाद भी ब्लैकमेलिंग का सिलसिला नहीं रुका।

हर महीने वसूली, छह महीने में 2.17 लाख रुपये ऐंठे

पीड़ित की शिकायत के अनुसार, पहली रकम मिलने के बाद आरोपी महिलाएं लगातार पैसे मांगती रहीं। फरवरी में 48 हजार रुपये, मार्च में 45 हजार रुपये, अप्रैल और मई में 46-46 हजार रुपये तथा जून में 30 हजार रुपये वसूल लिए गए। इस तरह करीब छह महीने के भीतर कुल 2 लाख 17 हजार रुपये की उगाही की गई। पीड़ित का कहना है कि आरोपी लगातार और पैसे देने का दबाव बना रही थीं। मानसिक रूप से परेशान होने के बाद उसने आखिरकार पुलिस की शरण ली और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दोनों महिलाओं को किया गिरफ्तार

गुढ़ियारी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बैंक खातों में हुए लेनदेन, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने कहा- जांच अंतिम चरण में

गुढ़ियारी थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य सबूतों की पड़ताल की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें