Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ न्योता भोज : “मां की याद में सजा स्नेह का भोज, बच…
न्योता भोज में बच्चों के साथ बैठकर भोजन करते अधिकारी
न्योता भोज में बच्चों के साथ बैठकर भोजन करते अधिकारी
छत्तीसगढ़

न्योता भोज : “मां की याद में सजा स्नेह का भोज, बच्चों संग बैठकर अधिकारियों ने बांटी ममता”

महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित खुशरुपाली स्कूल में कलेक्टर विनय कुमार लहंगे की माताजी की स्मृति में न्योता भोज का आयोजन हुआ। अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बच्चों को पढ़ाई और लक्ष्य निर्धारण के लिए प्रेरित किया गया।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 18 Apr 2026, 07:35 PM · अपडेट: 13 May 2026, 01:28 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बागबाहरा विकासखंड के प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल खुशरुपाली में शनिवार को न्योता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलेक्टर विनय कुमार लहंगे की माताजी की स्मृति में हुआ, जिसमें बच्चों और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम में बच्चों को चावल, दाल, दो प्रकार की सब्जी, खीर, पूरी, जलेबी, सलाद, पापड़ और अचार परोसा गया। स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन
कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे और सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रमता डे कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को स्वयं भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन किया, जिससे आत्मीय माहौल बना।
स्कूल का किया सघन निरीक्षण
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय का निरीक्षण भी किया। मुस्कान पुस्तकालय, बाल वाटिका, हर्बल गार्डन और रसोई कक्ष का अवलोकन करते हुए साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की सराहना की गई। कार्यक्रम में सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि और पंचगण सहित शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, दीपक चक्रधारी, बंशी चक्रधारी, ओम चक्रधारी और व्यास साहू उपस्थित रहे।

विद्यालय स्टाफ की रही सक्रिय भूमिका
विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानपाठक प्रेम डडसेना, शिक्षक धीरज तिवारी, उषा चंद्राकार, जीनाथ बरिहा और विष्णु बंजारे ने आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और बेहतर भविष्य के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी। साथ ही बच्चों से परीक्षा के अनुभव भी साझा किए।
आयोजन की सराहना, भविष्य में उम्मीद
अंत में विद्यालय परिवार और शाला प्रबंधन समिति ने सफल आयोजन के लिए प्रशासन का आभार जताया। ग्रामीणों ने भी इस पहल को सराहनीय बताते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें