Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय जगन्नाथ रथयात्रा : अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की …
महाप्रभु जगन्नाथ की निकली यात्रा
महाप्रभु जगन्नाथ की निकली यात्रा
राष्ट्रीय

जगन्नाथ रथयात्रा : अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा पूरे उल्लास के साथ शुरू हो गई है। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा शहर भक्तिमय हो गया है। यात्रा के मार्ग में विभिन्न सामाजिक संदेशों को दर्शाती खूबसूरत झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं। सुरक्षा को लेकर प्रशासन इस बार बेहद सतर्क है। पिछले साल की अप्रिय घटनाओं से सबक लेते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए हैं।

विशेष संवाददाता
16 Jul 2026, 12:01 PM
अहमदाबाद

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा पूरे उल्लास के साथ शुरू हो गई है। इस धार्मिक उत्सव को देखने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। यात्रा के मार्ग में विभिन्न सामाजिक संदेशों को दर्शाती खूबसूरत झांकियां शामिल की गई हैं। हालांकि इस बार सुरक्षा को लेकर प्रशासन बेहद सतर्क दिखाई दे रहा है। विशेष रूप से पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में कई बड़े और अभूतपूर्व बदलाव किए हैं। 

प्रशासन ने यह कड़े कदम पिछले साल रथयात्रा के दौरान हुई एक अप्रिय घटना के बाद उठाए हैं। पिछले वर्ष यात्रा के मार्ग में 3 हाथी अचानक बेकाबू हो गए थे। नतीजतन इस बार सभी हाथियों के पैरों में सुरक्षा के लिए लोहे की मजबूत जंजीरें बांधी गई हैं। इसके अलावा संवेदनशील माने जाने वाले खड़िया पोल इलाके में पहुंचते ही पुलिस ने एहतियातन पूरी सड़क को खाली करवा दिया था।

गृहमंत्री ने की विशेष पूजा, मुख्यमंत्री ने निभाई पारंपरिक रस्म

सुबह की शुरुआत जमालपुर स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में बेहद भव्य तरीके से हुई। यहां भोर में 4 बजे भगवान की विशेष मंगला आरती आयोजित की गई। इस पावन अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सपरिवार शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सुबह 7 बजे रथों प्रस्थान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोने की झाड़ू से रथ के आगे का रास्ता साफ किया। इस पारंपरिक रस्म को पहिंद विधि कहा जाता है, जिसका मतलब राजा द्वारा भगवान के रास्ते की सफाई करना है।

पुरी में सजे भव्य रथ, गुंडिचा मंदिर की ओर बढ़ेंगे श्रद्धालु

ओडिशा के पुरी में भी इस समय उत्सव का माहौल चरम पर है। वहां भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को उनके विशाल रथों पर विराजमान किया जा रहा है। वहां की परंपरा के अनुसार गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव सोने की झाड़ू से पवित्र रथों की सफाई करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे से मुख्य यात्रा शुरू होगी। सभी श्रद्धालु मिलकर रथों को 3 किलोमीटर दूर स्थित गुंडिचा मंदिर तक खींच कर ले जाएंगे। तटीय इलाके में लगातार हो रही तेज बारिश के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें