Saturday, 24 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News:  स्कूल परिसर में सहायक शिक्षक पर लाठी-डंडे से हमला, आरोपी गिरफ्तार CG News: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल School News: स्कूल बंद मिलने पर तीन शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब Chhattisgarh Smart Meter: बिना टेंडर टाटा पावर को काम देने की तैयारी, मीटर ठेके पर बवाल Road Accident: केशकाल में अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से भिड़ी, एक जवान की मौत, पांच घायल Leopard News: बिछलादादर में घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद Crime News:  स्कूल परिसर में सहायक शिक्षक पर लाठी-डंडे से हमला, आरोपी गिरफ्तार CG News: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल School News: स्कूल बंद मिलने पर तीन शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब Chhattisgarh Smart Meter: बिना टेंडर टाटा पावर को काम देने की तैयारी, मीटर ठेके पर बवाल Road Accident: केशकाल में अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से भिड़ी, एक जवान की मौत, पांच घायल Leopard News: बिछलादादर में घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद
W 𝕏 f
होम › धर्म › Karwa Chauth: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत, जानें…
Auspicious timing for Karwa Chauth(Image Source: Social Media)
Auspicious timing for Karwa Chauth(Image Source: Social Media)
धर्म

 Karwa Chauth: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और व्रत विधि

Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखेंगी। जानें करवा चौथ की चतुर्थी तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, सरगी खाने का समय, चांद निकलने का समय और व्रत की पूरी विधि।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Oct 2026, 02:59 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

 Karwa Chauth: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। सुबह सरगी खाने के बाद व्रत शुरू होता है और शाम को पूजा-अर्चना की जाती है। रात में चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलने की परंपरा है। करवा चौथ के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक बताया गया है। चंद्रोदय रात 8:17 बजे होने का अनुमान है। अलग-अलग शहरों में चांद निकलने के समय में अंतर हो सकता है। 

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को रात 1 बजकर 6 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि उसी रात 10 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि और व्रत की परंपरा के अनुसार करवा चौथ 29 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।

करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त

करवा चौथ की पूजा शाम को की जाती है, महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करती हैं। दिल्ली के पंचांग के अनुसार, पूजा का शुभ समय शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक रहेगा। व्रत रखने वाली महिलाएं इसी अवधि में पूजा और कथा सुनने की तैयारी कर सकती हैं। 

करवा चौथ 2026 में चांद कब निकलेगा 

करवा चौथ के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन का इंतजार रहता है, चांद को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलने की परंपरा निभाई जाती है। दिल्ली में 29 अक्टूबर को रात 8:17 बजे चंद्रोदय होने का अनुमान है, जबकि मेरठ में चांद करीब रात 8:14 बजे दिखाई दे सकता है।  

करवा चौथ की व्रत कथा का क्या है महत्व 

करवा चौथ पर वीरावती की कथा सुनने की परंपरा प्रचलित है, लोककथा के अनुसार, वीरावती ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखा था। दिनभर भूखी-प्यासी रहने के कारण वह परेशान हो गई। उसे इस स्थिति में देखकर उसके भाइयों ने चंद्रमा निकलने का भ्रम पैदा कर दिया, जिसके बाद वीरावती ने व्रत खोल लिया। मान्यता के अनुसार, इसके बाद उसके पति पर संकट आ गया।

सरगी खाने का समय और इसकी परंपरा

करवा चौथ के व्रत की शुरुआत सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाने के साथ होती है, सरगी में फल, मेवे, मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थ शामिल किए जाते हैं, ताकि महिलाएं दिनभर व्रत के दौरान ऊर्जा बनाए रख सकें। कई परिवारों में सास अपनी बहू को सरगी देती है। सरगी खाने के बाद महिलाएं व्रत का संकल्प लेती हैं और दिनभर भोजन-पानी से परहेज करती हैं।  

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें