Saturday, 20 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
बिखर गया परिवार : बंद खदान में डूबने से युवक की मौत परिजनों ने किया हंगामा कार्रवाई : एमडी पाउडर के साथ जनपद सदस्य के पति समेत दो गिरफ्तार जंगल में पसरा मातम :  प्रतापपुर में तीन भालुओं की रहस्यमयी मौत, ग्राउंड पर पहुंची डॉक्टरों की स्पेशल टीम खुलासा : रेत खदान विवाद से जुड़े तिहरे हत्याकांड में चार और आरोपी पहुंचे पुलिस की शरण में खूनी बवाल : जनरल कोच में चढ़ने के विवाद में गई युवक की जान विवाद : राजस्व टीम का विरोध करने पर 21 लोगों पर शिकंजा, 12 जेल भेजे गए बिखर गया परिवार : बंद खदान में डूबने से युवक की मौत परिजनों ने किया हंगामा कार्रवाई : एमडी पाउडर के साथ जनपद सदस्य के पति समेत दो गिरफ्तार जंगल में पसरा मातम :  प्रतापपुर में तीन भालुओं की रहस्यमयी मौत, ग्राउंड पर पहुंची डॉक्टरों की स्पेशल टीम खुलासा : रेत खदान विवाद से जुड़े तिहरे हत्याकांड में चार और आरोपी पहुंचे पुलिस की शरण में खूनी बवाल : जनरल कोच में चढ़ने के विवाद में गई युवक की जान विवाद : राजस्व टीम का विरोध करने पर 21 लोगों पर शिकंजा, 12 जेल भेजे गए
W 𝕏 f
होम भारत खुलासा : दहेज में नहीं मिली बुलेट, विवाहिता की मौ…
मौत के बाद पति समेत 3 गिरफ्तार
मौत के बाद पति समेत 3 गिरफ्तार
भारत

खुलासा : दहेज में नहीं मिली बुलेट, विवाहिता की मौत के बाद पति समेत 3 गिरफ्तार

गोंडा में दहेज प्रताड़ना से जुड़ी विवाहिता वंदना देवी की मौत मामले में पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर वंदना को प्रताड़ित किया जा रहा था। 18 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Jun 2026, 05:54 PM
उत्तर प्रदेश

गोंडा में दहेज प्रताड़ना से जुड़ी एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर महिला को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। 18 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मृतका के पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामला करीब डेढ़ साल पहले हुई शादी से जुड़ा है, जहां विवाह के कुछ समय बाद से ही दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाद शुरू हो गया था।

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

मृतका वंदना देवी के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर वंदना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि 18 जून 2026 को उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

किया गया गिरफ्तार 

मामले में मृतका की मां अमृता यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर शनिवार को पुलिस ने पति विसमभर उर्फ लालमन यादव, मोहन यादव और अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। घटना के बाद मृतका के परिवार में शोक का माहौल है, जबकि इलाके में भी इस मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें