Wednesday, 05 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 संदिग्ध गिरफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से कटकर बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस खराब ट्रेलर से टकराए दो वाहन, कटर मशीन से काटकर निकाले गए चालक तीन हाथियों के दल का तांडव : 15 किसानों की फसल रौंदी, 3 मकान ढहाए, एमपी सीमा से दाखिल हुआ कुनबा निर्माणाधीन मकान में 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो राजमिस्त्रियों की मौत, उठ रहे कई गंभीर सवाल 45 करोड़ के निवेश और ब्लैक मनी को नोट में बदलने के नाम पर 1.13 करोड़ की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 संदिग्ध गिरफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से कटकर बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस खराब ट्रेलर से टकराए दो वाहन, कटर मशीन से काटकर निकाले गए चालक तीन हाथियों के दल का तांडव : 15 किसानों की फसल रौंदी, 3 मकान ढहाए, एमपी सीमा से दाखिल हुआ कुनबा निर्माणाधीन मकान में 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो राजमिस्त्रियों की मौत, उठ रहे कई गंभीर सवाल 45 करोड़ के निवेश और ब्लैक मनी को नोट में बदलने के नाम पर 1.13 करोड़ की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम शिक्षा खुलासा: JPSC घोटाले की जांच में सामने आया 12 परीक…
JPSC घोटाला आरोपी अभय तिवारी जांच में
JPSC घोटाला आरोपी अभय तिवारी जांच में
शिक्षा

खुलासा: JPSC घोटाले की जांच में सामने आया 12 परीक्षाएं पास करने का मामला

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा धांधली मामले की जांच कर रही CID को कई अहम जानकारियां मिली हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी अभय तिवारी ने पिछले 13 सालों में 12 सरकारी भर्ती परीक्षाएं पास की हैं। CID अब उसकी चयन प्रक्रिया और रिकॉर्ड की जांच कर रही है। मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी सबूत भी बरामद किए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
05 Aug 2026, 01:42 PM
झारखंड

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में धांधली की जांच CID कर रही है। जांच के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। अब पता चला है कि सरकारी नौकरी में सेटिंग कराने का आरोप झेल रहा अभय तिवारी खुद 12 प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर चुका है। CID ने JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें अभय तिवारी भी शामिल है। जांच एजेंसी के अनुसार, अभय तिवारी को इस पूरे मामले में अहम कड़ी माना जा रहा है। वह पहले TDPL कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर काम कर चुका है और वर्तमान में गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर तैनात है।

12 सरकारी परीक्षाएं पास करने का मामला

CID के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई है कि अभय तिवारी ने कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। इनमें वर्ष 2018 में आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) भर्ती परीक्षा भी शामिल है। अब SIT ने संबंधित भर्ती एजेंसियों से अभय तिवारी की उम्मीदवारी और चयन से जुड़े रिकॉर्ड मांगे हैं, ताकि पूरे मामले की पुष्टि की जा सके।

खुद अधिकारी बना

आरोप है कि अभय तिवारी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कथित तौर पर पैसों का लेन-देन और सेटिंग करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह खुद कई परीक्षाएं पास कर अधिकारी बना। इसके अलावा उसके भाई और पत्नी के भी सरकारी नौकरी में होने की जानकारी सामने आई है। JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान CID की टीम ने पुलिस के सहयोग से रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद में 18 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में जांच एजेंसी को कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं।

13 साल में पास कीं ये 12 सरकारी नौकरी की परीक्षाएं

जांच के अनुसार, अभय तिवारी ने अलग-अलग वर्षों में कई सरकारी भर्ती परीक्षाएं पास कीं। इनमें शामिल हैं—

  • वर्ष 2018 की पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) लिखित परीक्षा
  • वर्ष 2013 की नेवी SAR पद की परीक्षा
  • वर्ष 2014 की भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) सहायक पद परीक्षा
  • IRB कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा
  • वर्ष 2018 की CRPF हेड कॉन्स्टेबल (लिखित एवं टाइपिंग) परीक्षा
  • वर्ष 2014 की नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (NCL) PT परीक्षा
  • JSSC की PGT शिक्षक परीक्षा
  • CGL परीक्षा
  • JPSC सहायक वन संरक्षक (ACF) परीक्षा
  • JPSC वन क्षेत्र पदाधिकारी (FRO) परीक्षा
  • JPSC खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) परीक्षा
  • JPSC 11वीं झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा

छापेमारी में मिले लैपटॉप

CID ने छापेमारी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, उम्मीदवारों की OMR शीट की कार्बन कॉपी, एडमिट कार्ड और मार्कशीट समेत कई दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच एजेंसी अब इन दस्तावेजों के आधार पर परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें