Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › खुलासा : ऑटो में बैठते ही बनाया निशाना, 74 हजार च…
ऑटो चोरी आरोपी गिरफ्तार
ऑटो चोरी आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

खुलासा : ऑटो में बैठते ही बनाया निशाना, 74 हजार चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में ऑटो में सफर करने वाले यात्रियों से चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुरानी भिलाई पुलिस ने ऑटो चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सीट बदलवाकर यात्री की जेब से 74 हजार रुपए चोरी किए थे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 Jul 2026, 02:52 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 06:20 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग जिले में ऑटो में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुरानी भिलाई पुलिस ने ऑटो चालक समेत उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे एक यात्री को अपने जाल में फंसाकर उसकी जेब से 74 हजार रुपए निकाल लिए थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ऑटो भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बॉबी गुरजीत सिंह (31 वर्ष) और धीरज वर्मा (20 वर्ष), दोनों निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (बॉम्बे आवास) जामुल के रूप में हुई है। 

सीट बदलवाकर भटकाया ध्यान

पुलिस के मुताबिक, भिलाई निवासी 32 वर्षीय अरविंद कुमार 15 जुलाई को अपने कार्यालय से केनरा बैंक में 74 हजार रुपए जमा कराने के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने जीई रोड से एक नीले-सफेद रंग के ऑटो में सफर शुरू किया। ऑटो में पहले से दो युवक बैठे हुए थे। रास्ते में चालक ने पहले अरविंद को पीछे बैठने के लिए कहा। कुछ दूरी तय करने के बाद उन्हें आगे बैठा दिया गया। इस दौरान ऑटो में मौजूद युवक लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था। पुलिस का अनुमान है कि इसी दौरान मौका पाकर आरोपियों ने उनकी जेब से नकदी निकाल ली। 

ऑटो खराब होने का बहाना बनाकर उतारा

कुछ देर बाद चालक ने ऑटो खराब होने का बहाना बनाया और चरोदा स्थित ज्योति कटिंग के पास अरविंद को उतार दिया। ऑटो से उतरने के बाद जब उन्होंने अपनी जेब जांची तो 74 हजार रुपए गायब मिले। इसके बाद पीड़ित ने पुरानी भिलाई थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और ऑटो नंबर CG 07 DB 6016 के चालक व उसके साथी को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। जांच के दौरान पीड़ित ने पहचान परेड में दोनों आरोपियों की पहचान कर ली। 
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब गिरोह के तीसरे साथी की तलाश कर रही है।

अकेले यात्रियों को बनाते थे निशाना

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से इसी तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। वे ऐसे यात्रियों को निशाना बनाते थे, जो अकेले सफर कर रहे हों और जिनके पास ज्यादा नकदी होने की संभावना हो। आरोपियों के साथी पहले से ऑटो में मौजूद रहते थे। सफर के दौरान किसी न किसी बहाने यात्री की सीट बदलवाई जाती थी, ताकि उसका ध्यान भटक जाए। इसी दौरान जेब से पैसे निकाल लिए जाते थे। इसके बाद ऑटो खराब होने या किसी अन्य बहाने से यात्री को रास्ते में उतार दिया जाता था, जिससे उसे चोरी का पता देर से चलता था। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें