Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Kolar Road Collapse: आम्रवेली परिसर के बाहर धंसी …
Three vehicles were buried when the road caved in (Image Source: Keertiman Media)
Three vehicles were buried when the road caved in (Image Source: Keertiman Media)
राष्ट्रीय

Kolar Road Collapse: आम्रवेली परिसर के बाहर धंसी सड़क, जमीन में समाईं 3 गाड़ियां, भदभदा के खुले गेट, कई जिलों में स्कूल बंद

Kolar Road Collapse: भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कोलार में सड़क धंसने से तीन गाड़ियां जमीन में समा गईं। बड़ा तालाब FTL तक पहुंच गया है और कई जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं।

कीर्तिमान न्यूज
05 Sep 2026, 01:07 PM
भोपाल
Kolar Road Collapse: राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में इस समय मानसून अपनी पूरी रंगत में है। बीते कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने जहां एक तरफ शहर के नदी-तालाबों को लबालब भर दिया है, वहीं दूसरी ओर आम जीवन की रफ्तार रोक दी है। शुक्रवार को बारिश के बीच भोपाल के कोलार इलाके में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, हालांकि घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी खौफ का माहौल है। घटना कोलार के दानिशकुंज इलाके की है, जहां 8 मंजिला आम्रवेली परिसर के ठीक बाहर सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। देखते ही देखते सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियां जमीन के अंदर समा गईं। 

काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाली गाड़ियां 

अचानक हुए इस हादसे से बहुमंजिला इमारत में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद गाड़ियों को बाहर निकाला। इमारत की नींव के इतने करीब सड़क धंसने से रहवासी बेहद डरे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बिल्डर और स्थानीय प्रशासन के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। भोपाल में शुक्रवार सुबह से ही लगातार बारिश का दौर जारी रहा। 

दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट 

सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच ही शहर में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। मूसलाधार बारिश के चलते दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे गिरकर 23.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी घटकर 21.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने भोपाल समेत पूरे मालवा और महाकौशल अंचल में अगले दो दिनों तक भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

भदभदा डैम के गेट खुले

लगातार हो रही बारिश से भोपाल का प्रसिद्ध बड़ा तालाब अपने फुल टैंक लेवल (FTL) 1666.80 फीट तक पहुंच चुका है। तालाब में पानी की आवक को देखते हुए अतिरिक्त जल की निकासी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे महापौर मालती राय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भदभदा डैम का गेट नंबर 6 खोल दिया। कैचमेंट एरिया से आ रहे पानी को देखते हुए आने वाले घंटों में कुछ और गेट भी खोले जा सकते हैं। बारिश के रौद्र रूप को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। 

कई गांवों में सुरक्षा को लेकर स्कूलों की छुट्‌टी

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 5 सितंबर को राज्य के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। श्योपुर, शिवपुरी, गुना, मुरैना, भिंड और ग्वालियर जिलों में कलेक्टरों ने अवकाश का आदेश जारी किया है। अलग-अलग जिलों में स्थिति के अनुसार नर्सरी से आठवीं और कुछ जगहों पर 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित रखी गई हैं। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें