Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
DMF Scam: घोटाले पर ED का शिकंजा, सतपाल चाबड़ा समेत 17 आरोपी जांच के घेरे में Mahasamund News: 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 53.73 लाख की संपत्ति जब्त CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी DMF Scam: घोटाले पर ED का शिकंजा, सतपाल चाबड़ा समेत 17 आरोपी जांच के घेरे में Mahasamund News: 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 53.73 लाख की संपत्ति जब्त CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Kurud Agriculture College : कृषि शिक्षा और अनुसंध…
ICAR A grade awarded to Kurud Agricultural College(Image Source: CGDPR)
ICAR A grade awarded to Kurud Agricultural College(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Kurud Agriculture College : कृषि शिक्षा और अनुसंधान में धमतरी का नाम रोशन, कुरूद कॉलेज को ICAR सम्मान

Kurud Agriculture College: धमतरी जिले के कुरूद कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड (NAEAB) ने ‘A’ ग्रेड प्रदान किया है। 3.15 स्कोर के साथ मिली यह मान्यता कृषि शिक्षा, अनुसंधान, विद्यार्थियों के प्रशिक्षण और संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है। यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

य
प्रकाशित: 10 Sep 2026, 05:59 PM · अपडेट: 31 Oct 2026, 01:19 PM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kurud Agriculture College: कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था के क्षेत्र में धमतरी जिले को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड (NAEAB) ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा उसके अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों को पांच वर्ष की अवधि के लिए प्रत्यायन प्रदान किया है। इनमें कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुरूद भी शामिल है। आईसीएआर द्वारा प्रदान किए गए 3.15 स्कोर के साथ ‘ए’ ग्रेड कृषि शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों का महत्वपूर्ण प्रमाण है।
आईसीएआर की अधिसूचना के अनुसार यह प्रत्यायन 29 मार्च 2024 से 28 मार्च 2029 तक प्रभावी रहेगा। राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड की 43 वीं बैठक में 24 अगस्त 2026 को लिए गए निर्णय के आधार पर यह मान्यता प्रदान की गई है। प्रत्यायन के दायरे में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के साथ कृषि महाविद्यालय रायपुर तथा कुरूद सहित अन्य संबंधित संस्थानों के स्वीकृत शैक्षणिक कार्यक्रम शामिल हैं।

कुरूद कृषि महाविद्यालय की उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय

कृषि प्रधान धमतरी जिले में कृषि महाविद्यालय, कुरूद की यह उपलब्धि विशेष महत्व रखती है। महाविद्यालय द्वारा कृषि शिक्षा, विद्यार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण, अनुसंधान गतिविधियों तथा कृषक हितैषी तकनीकों के प्रसार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को इससे और मजबूती मिलेगी। आईसीएआर का ‘ए’ ग्रेड संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों, शिक्षण व्यवस्था, मानव संसाधन, अनुसंधान एवं अकादमिक गुणवत्ता के प्रति सकारात्मक प्रमाणिकता को दर्शाता है। कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुरूद को आईसीएआर द्वारा ‘ए’ ग्रेड प्रदान किए जाने पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कुरूद के साथ-साथ पूरे धमतरी जिले के लिए गौरव की बात है। कृषि शिक्षा और अनुसंधान की गुणवत्ता में निरंतर सुधार से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ किसानों तक पहुंचाने में महाविद्यालय की भूमिका और प्रभावी होगी।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जताई प्रसन्नता

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने भी इस उपलब्धि पर कृषि महाविद्यालय, कुरूद के समस्त प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देना जिले की प्राथमिकताओं में शामिल है। कुरूद कृषि महाविद्यालय को ‘ए’ ग्रेड मिलना संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि महाविद्यालय आगे भी उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करते हुए जिले के किसानों और कृषि क्षेत्र को नई तकनीकों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अधिष्ठाता नवनीत राणा ने कहा-

“यह उपलब्धि कृषि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इसके पीछे विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों एवं समस्त महाविद्यालयीन परिवार के निरंतर प्रयास, समर्पण और टीम भावना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हमारे लिए यह केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि कृषि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है। इस सफलता से विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों का उत्साह बढ़ेगा तथा वे कृषि क्षेत्र की नई चुनौतियों के समाधान के लिए और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। मैं इस उपलब्धि से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई देता हूं और विश्वास व्यक्त करता हूं कि महाविद्यालय भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा।”
आईसीएआर के प्रत्यायन से कुरूद कृषि महाविद्यालय की अकादमिक विश्वसनीयता को नई पहचान मिलने के साथ विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण कृषि शिक्षा और अनुसंधान के अवसरों को और विस्तार मिलने की उम्मीद है। यह उपलब्धि जिले में ज्ञान आधारित, तकनीक-सक्षम और नवाचारपरक कृषि व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें