Wednesday, 08 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क किनारे युवती की मौत : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप पुलिस बता रही सड़क हादसा लापरवाही बनी हादसे की वजह : खड़ी बोर गाड़ी से टकराई यात्री बस, कई घायल चालक पर मामला दर्ज हादसा : 3डी फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा 3 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका सुरक्षाबलों की कार्रवाई : माओवादियों के ठिकानों से AK-47 कारतूस और IED समेत भारी विस्फोटक बरामद 4,097 करोड़ बैंक फ्रॉड : रिलायंस समूह की 2 कंपनियों समेत 7 पर CBI की चार्जशीट लैंडस्लाइड : वायनाड में निर्माण स्थल पर भूस्खलन, मलबे में दबे कई लोग, 1 की मौत सड़क किनारे युवती की मौत : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप पुलिस बता रही सड़क हादसा लापरवाही बनी हादसे की वजह : खड़ी बोर गाड़ी से टकराई यात्री बस, कई घायल चालक पर मामला दर्ज हादसा : 3डी फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा 3 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका सुरक्षाबलों की कार्रवाई : माओवादियों के ठिकानों से AK-47 कारतूस और IED समेत भारी विस्फोटक बरामद 4,097 करोड़ बैंक फ्रॉड : रिलायंस समूह की 2 कंपनियों समेत 7 पर CBI की चार्जशीट लैंडस्लाइड : वायनाड में निर्माण स्थल पर भूस्खलन, मलबे में दबे कई लोग, 1 की मौत
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय लैंडस्लाइड : वायनाड में निर्माण स्थल पर भूस्खलन, …
वायनाड में भूस्खलन के बाद का दृश्य
वायनाड में भूस्खलन के बाद का दृश्य
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

लैंडस्लाइड : वायनाड में निर्माण स्थल पर भूस्खलन, मलबे में दबे कई लोग, 1 की मौत

लगातार बारिश के बीच सुरंग परियोजना के निर्माण स्थल पर हादसा। राहत और बचाव अभियान जारी, लापता लोगों की तलाश तेज।

विशेष संवाददाता
08 Jul 2026, 08:17 AM
वायनाड

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच केरल के वायनाड जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार को कल्लाडी इलाके में हुए भूस्खलन में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद 7 अन्य लोगों के लापता होने की सूचना है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

यह हादसा कल्लाडी के मीनाक्षी पुल के पास हुआ, जहां मलप्पुरम और वायनाड जिलों को जोड़ने वाली सुरंग सड़क परियोजना पर काम चल रहा था। लगातार बारिश के कारण निर्माण स्थल से भारी मलबा नीचे आ गिरा। इसकी चपेट में कई लोग आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव दल मौके पर जुटा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने ठेकेदारों पर उठाए सवाल

हादसे के बाद मुख्यमंत्री वीडी. सतीशन ने केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यह हादसा मौसम की चेतावनी नहीं मिलने की वजह से नहीं, बल्कि ठेकेदारों की लापरवाही के कारण हुआ। मुख्यमंत्री ने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने पहले ही निर्माण स्थल पर जमा कीचड़ और मलबा हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई।

पहले भी दिए गए थे निर्देश

मुख्यमंत्री के अनुसार, लोक निर्माण विभाग के मंत्री पी. के. बशीर और जिला कलेक्टर ने ठेकेदारों को कई बार सतर्क किया था। उन्हें निर्माण स्थल को सुरक्षित बनाने और मलबा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया।

राहत कार्य जारी

प्रशासन, पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर मौजूद हैं। प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि लापता लोगों की तलाश पूरी होने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें