Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › LPG e-KYC: देशभर में 3 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्…
LPG Gas Cylinder and e-KYC Process (Image Source: social media)
LPG Gas Cylinder and e-KYC Process (Image Source: social media)
राष्ट्रीय Featured

LPG e-KYC: देशभर में 3 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक, मध्य प्रदेश में 35 लाख परिवार प्रभावित

LPG e-KYC: एलपीजी e-KYC पूरी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन ब्लॉक किए जा रहे हैं। प्रक्रिया पूरी होने तक रिफिल बुकिंग और होम डिलीवरी प्रभावित रहेगी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 03 Oct 2026, 07:50 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
LPG e-KYC: अगर आपके रसोई गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी (e-KYC) अब तक पूरी नहीं हुई है, तो आने वाले दिनों में आपकी रसोई का बजट और चूल्हा दोनों प्रभावित हो सकते हैं। तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से ई-केवाईसी न कराने वाले एलपीजी उपभोक्ताओं पर सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। प्रक्रिया अधूरी रहने के कारण देश भर में लगभग 3.16 करोड़ और अकेले मध्य प्रदेश में करीब 35 लाख घरेलू गैस कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहाँ 8 लाख में से 1 लाख से अधिक उपभोक्ताओं की बुकिंग सेवा ठप पड़ चुकी है।

रिफिल बुकिंग और होम डिलीवरी पूरी तरह बंद

तेल कंपनियों के नए नियमों के तहत जब तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, तब तक कनेक्शन दोबारा सक्रिय (Active) नहीं किया जाएगा।

  • ऑनलाइन बुकिंग बंद: ई-केवाईसी पेंडिंग होने पर ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प ब्लॉक कर दिया गया है।

  • सप्लाई ठप: गैस एजेंसियों से न तो नियमित रिफिल मिलेगा और न ही होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध होगी।

अचानक कनेक्शन ब्लॉक होने से उन परिवारों के सामने तुरंत संकट खड़ा हो गया है, जिनके घर का सिलेंडर खत्म हो चुका है। ऐसे में राहत के लिए उपभोक्ताओं के पास बाजार से 5 या 10 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर खरीदने के अलावा फिलहाल कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।

एजेंसियों पर बढ़ रही भीड़, पहुँच रहे वीआईपी फोन 

भोपाल में कुल 35 से अधिक गैस एजेंसियां हैं, जहाँ रोजाना सैकड़ों उपभोक्ता ई-केवाईसी कराने पहुँच रहे हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण एजेंसियां घर-घर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कराने में असमर्थ हैं। इसी बीच एजेंसी संचालकों का कहना है कि काम में ढील देने के लिए उनके पास कई तरह के फोन आ रहे हैं। कई लोग खुद को नेता, मंत्री, विधायक या बड़े कारोबारी बताकर बिना केवाईसी के सिलेंडर रिफिल कराने का दबाव बना रहे हैं। हालांकि, कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि सिस्टम लॉक होने के कारण बिना ई-केवाईसी के सिलेंडर बुक होना तकनीकी रूप से संभव ही नहीं है।

8 बार बढ़ी समय-सीमा, फर्जी कनेक्शनों पर कस रहा शिकंजा 

कंपनियों ने जून 2026 से ही ई-केवाईसी का अभियान चला रखा था और अब तक आठ बार इसकी अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है। एसएमएस और विज्ञापनों के माध्यम से बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद लाखों लोगों ने इसे अनदेखा किया। तेल कंपनियों को अंदेशा है कि इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे कनेक्शन भी हो सकते हैं, जो या तो फर्जी हैं या जिनका इस्तेमाल अब बंद हो चुका है।

घर बैठे कैसे कराएं ई-केवाईसी? आसान तरीका

अगर आपका कनेक्शन ब्लॉक हो चुका है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे भी इसे फिर से एक्टिव कर सकते हैं:

  1. मोबाइल ऐप से: अपनी संबंधित कंपनी के आधिकारिक ऐप (IndianOil One, HelloBPCL, या HP Pay) डाउनलोड करें।

  2. फेस ऑथेंटिकेशन: गूगल प्ले स्टोर से Aadhaar Face ID App डाउनलोड कर ऐप के जरिए चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी पूरी करें।

  3. एजेंसी जाकर: यदि ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है, तो नजदीकी गैस एजेंसी जाकर बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) से केवाईसी कराएं।

ध्यान दें: एक व्यक्ति (आधार) के नाम पर केवल एक ही घरेलू कनेक्शन मान्य है। यदि आपके पास दो कनेक्शन हैं, तो जांच के दौरान दूसरा कनेक्शन अपने आप रद्द कर दिया जाएगा।

मामले पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

"बिना पुख्ता तैयारी के अचानक लाखों उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक करना सरासर गलत है। अकेले भोपाल में एक लाख और पूरे राज्य में 35 लाख परिवार इससे सीधे प्रभावित हो रहे हैं।"
— बी. एस. शर्मा, अध्यक्ष, गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन
"उपभोक्ताओं को बिना देरी किए जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। प्रक्रिया पूरी होते ही बुकिंग बहाल हो जाएगी और आप निर्धारित दर पर सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे।"
— आर. के. गुप्ता, अध्यक्ष, मध्य प्रदेश एलपीजी गैस डीलर्स एसोसिएशन
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें