Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) माफियाओं की दबंगई : सरकारी वाहन रोककर आरक्षक से म…
अंबिकापुर में रेत माफियाओं का हमला
अंबिकापुर में रेत माफियाओं का हमला
अंबिकापुर (सरगुजा)

माफियाओं की दबंगई : सरकारी वाहन रोककर आरक्षक से मारपीट, जब्त ट्रक छुड़ाया

अंबिकापुर में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रही खनिज विभाग की टीम पर कथित रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। आरोपियों ने विभाग के आरक्षक से मारपीट कर जब्त रेत वाहन को छुड़ाकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jun 2026, 04:39 PM
सरगुजा

सरगुजा संभाग में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई के बीच अंबिकापुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रही खनिज विभाग की टीम पर तौर पर रेत कारोबार से जुड़े लोगों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं, विभाग द्वारा जब्त किए गए वाहन को भी छुड़ाकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर से पहुंची विशेष खनिज टीम ने जांच के दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे एक वाहन को जब्त किया था। कार्रवाई पूरी करने के बाद वाहन को थाने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान खनिज विभाग का एक आरक्षक भी वाहन में मौजूद था।

खनिज विभाग के आरक्षक के साथ मारपीट

बताया जा रहा है कि अंबिकापुर के गांधी चौक क्षेत्र में कुछ लोगों ने वाहन को बीच रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान खनिज विभाग के आरक्षक के साथ मारपीट की गई और जब्त वाहन को बलपूर्वक अपने कब्जे में लेकर आरोपी वहां से निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की शिकायत के आधार पर गांधीनगर थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने लहटन खान सहित अन्य दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अवैध रेत कारोबार और उससे जुड़े नेटवर्क पर सवाल

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब हाल ही में सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर वर्चस्व की लड़ाई में तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया था। इसके बाद राज्य स्तर से अवैध खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रायपुर से विशेष टीम सरगुजा पहुंची हुई थी।

अंबिकापुर की इस घटना ने एक बार फिर अवैध रेत कारोबार के नेटवर्क और उसके प्रभाव को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें