Monday, 14 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Ganja Smuggling: ओडिशा से यूपी जा रहा 20 लाख का गांजा छत्तीसगढ़ में जब्त Umar Khalid: एनएलएसआइयू में उमर खालिद पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन Azad Chowk Viral Video: पेट्रोलिंग गाड़ी से चोरी का सच, वायरल वीडियो का थाना प्रभारी ने किया खंडन, जानिए पूरा मामला Education News CG: त्रैमासिक परीक्षा सिर पर, लेकिन कोरबा के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 79 पद खाली Mahasamund News: मंदिर में युवक-युवती को 6 घंटे तक बनाया बंधक, मारपीट और पैसों की मांग, समिति अध्यक्ष समेत साथियों पर केस Chhattisgarh Ganja Smuggling: ओडिशा से यूपी जा रहा 20 लाख का गांजा छत्तीसगढ़ में जब्त Umar Khalid: एनएलएसआइयू में उमर खालिद पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन Azad Chowk Viral Video: पेट्रोलिंग गाड़ी से चोरी का सच, वायरल वीडियो का थाना प्रभारी ने किया खंडन, जानिए पूरा मामला Education News CG: त्रैमासिक परीक्षा सिर पर, लेकिन कोरबा के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 79 पद खाली Mahasamund News: मंदिर में युवक-युवती को 6 घंटे तक बनाया बंधक, मारपीट और पैसों की मांग, समिति अध्यक्ष समेत साथियों पर केस
W 𝕏 f
होम महासमुंद Mahasamund News: मंदिर में युवक-युवती को 6 घंटे त…
Mahasamund temple dispute case investigation (Image Source: AI Photo)
Mahasamund temple dispute case investigation (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING महासमुंद

Mahasamund News: मंदिर में युवक-युवती को 6 घंटे तक बनाया बंधक, मारपीट और पैसों की मांग, समिति अध्यक्ष समेत साथियों पर केस

Mahasamund News: झगरेनडीह मनसा माता मंदिर में युवक-युवती को बंधक बनाकर पैसे मांगने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मंदिर समिति अध्यक्ष समेत आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

कीर्तिमान न्यूज
14 Sep 2026, 07:55 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: सांकरा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध झगरेनडीह मनसा माता मंदिर परिसर में दर्शन करने पहुंचे युवक-युवती को बंधक बनाकर मारपीट करने और रुपयों की मांग करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मंदिर समिति के अध्यक्ष नारायण प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बल्दीतडीह निवासी भूपेश सिन्हा (18 वर्ष) ने पुलिस में दी अपनी लिखित शिकायत में बताया कि वह 12 सितंबर 2026 की सुबह अपने साथी पायल निषाद के साथ मोटरसाइकिल से झगरेनडीह स्थित मनसा माता मंदिर दर्शन करने गया था। 

छोड़ने के बदले  51 हजार की मांग  

दर्शन करने के बाद दोनों मंदिर परिसर में ही बैठे हुए थे। इसी दौरान नारायण प्रधान अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा। उसने खुद को मंदिर समिति का अध्यक्ष बताते हुए दोनों से बदसलूकी शुरू कर दी। देखते ही देखते आरोपियों ने दोनों की मोटरसाइकिल की चाबी और मोबाइल जबरन छीन लिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें छोड़ने के बदले ₹51,000 की मांग की। 

आरोपियों द्वारा गहने छीनने की कोशिश

जब युवकों ने इतने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी रकम घटाकर पहले ₹36,000 और फिर ₹21,000 पर आ गए। यहां तक कि जब युवकों ने पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपियों ने पायल निषाद द्वारा पहनी गई सोने की चेन/गहने छीनने की कोशिश की। गहने देने से इनकार करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 

112 के पहुंचने पर दोनों को छुड़ाया 

आरोपियों ने दोनों पीड़ितों को सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक मंदिर परिसर में ही बंधक बनाकर रखा। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ितों के परिजनों ने तत्काल आपातकालीन सेवा 'डायल 112' पर संपर्क किया। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही दोनों को आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया जा सका। पीड़ितों का आरोप है कि मंदिर समिति के नाम पर वहां अवैध वसूली का खेल चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांकरा पुलिस ने आवेदक भूपेश सिन्हा की शिकायत पर आरोपी नारायण प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ BNS की धारा 308(2), 127(2), 296, 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें