Saturday, 21 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: मेडिकल मॉल खोलने के नाम पर लाखों की ठगी, ताला लगाकर गायब हुए कंपनी के प्रतिनिधि AI Data Theft: 4,000 अग्निवीरों का डेटा 500 डॉलर में बेचने की कोशिश, AI के इस्तेमाल से 14 साल के किशोर ने मचाई खलबली Durg Extortion Case: 660 करोड़ के घोटाले के आरोपी कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती, घर के बाहर पुलिस तैना Police Constable: पेड़ से लटका मिला आरक्षक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Double Murder: संपत्ति का लालच, रिश्तों में कत्ल, पिता-बेटी की हत्या, बेटे पर शक Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ऑल्टो, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर Crime News: मेडिकल मॉल खोलने के नाम पर लाखों की ठगी, ताला लगाकर गायब हुए कंपनी के प्रतिनिधि AI Data Theft: 4,000 अग्निवीरों का डेटा 500 डॉलर में बेचने की कोशिश, AI के इस्तेमाल से 14 साल के किशोर ने मचाई खलबली Durg Extortion Case: 660 करोड़ के घोटाले के आरोपी कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती, घर के बाहर पुलिस तैना Police Constable: पेड़ से लटका मिला आरक्षक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Double Murder: संपत्ति का लालच, रिश्तों में कत्ल, पिता-बेटी की हत्या, बेटे पर शक Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ऑल्टो, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: बोर कनेक्शन के नंगे तार ने ली 23…
Youth dies due to electrocution (Image Source: AI Photo)
Youth dies due to electrocution (Image Source: AI Photo)
महासमुंद

Mahasamund News: बोर कनेक्शन के नंगे तार ने ली 23 साल के युवक की जान, खेत मालिक पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Mahasamund News: कन्हारपुरी गांव में खेत के बोर कनेक्शन के जर्जर तारों से लोहे के बॉक्स में करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से 23 वर्षीय मजदूर जोहन भुंजिया की मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने खेत मालिक विजय बंजारे के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 02 Oct 2026, 08:20 AM · अपडेट: 20 Nov 2026, 05:21 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी एक बार फिर एक मासूम मजदूर के लिए काल बन गई। महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कन्हारपुरी में खेत में लगे बोर कनेक्शन के खुले और कटे-फटे तारों की वजह से 23 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद खेत मालिक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

काम के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पाली निवासी 23 वर्षीय जोहन भुंजिया पिता दउलु भुंजिया, ग्राम कन्हारपुरी के रहने वाले विजय बंजारे (45 वर्ष) के खेत में रोजी-मजदूरी का काम करता था। बीते 9 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 12 बजे जब जोहन खेत में काम कर रहा था, तभी वह बोर पैनल के पास लगे लोहे के बॉक्स के संपर्क में आ गया। लोहे के बॉक्स में प्रवाहित हो रहे तेज करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

खेत मालिक ने दी परिजनों को सूचना 

घटना के तुरंत बाद खेत मालिक विजय बंजारे ने मृतक के पिता दउलु भुंजिया को फोन पर हादसे की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में कन्हारपुरी स्थित खेत पहुंचे, जहां जोहन बोर के पास मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद मृतक के पिता दउलु भुंजिया ने खल्लारी थाने पहुंचकर घटना की लिखित सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मर्ग (क्रमांक 41/2026, धारा 194 बीएनएसएस) कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया और उच्च अधिकारियों सहित एसडीएम बागबाहरा को इसकी सूचना भेजी।

जांच में खुली खेत मालिक की बड़ी लापरवाही 

मामले की गंभीरता को देखते हुए खल्लारी पुलिस की महिला प्रधान आरक्षक ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान मृतक के माता-पिता, स्थानीय गवाहों (रमेश ढीढी, नंदकुमार ध्रुव) और छत्तीसगढ़ राज्य पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (खल्लारी) के कनिष्ठ यंत्री से तकनीकी जानकारी हासिल की गई। जांच रिपोर्ट में यह साफ हुआ कि खेत मालिक विजय बंजारे ने थ्री-फेस बोर कनेक्शन के लिए जो बिजली के तार खींचे थे, वे जगह-जगह से कटे, छिले और बेहद जर्जर हालत में थे। इसी उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण लोहे के बॉक्स में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से जोहन की जान चली गई।

एफआईआर दर्ज, विवेचना जारी 

मर्ग जांच में खेत मालिक विजय बंजारे की प्रत्यक्ष लापरवाही और लापरवाहीपूर्वक कृत्य से मौत कारित होना पाया गया। इसके आधार पर खल्लारी पुलिस ने आरोपी विजय बंजारे पिता हीरालाल बंजारे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और विवेचना में जुट गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें