Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज Ayushman Bharat Scheme: MP के 83 अस्पतालों पर गिरी गाज, भोपाल के 25 सेंटर्स पर भी बड़ा एक्शन Chhattisgarh ED: DMF फंड में 31 करोड़ के कमीशन और CGPSC घोटाले पर जांच तेज, आरोपी छाबड़ा 5 दिन की रिमांड पर Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज Ayushman Bharat Scheme: MP के 83 अस्पतालों पर गिरी गाज, भोपाल के 25 सेंटर्स पर भी बड़ा एक्शन Chhattisgarh ED: DMF फंड में 31 करोड़ के कमीशन और CGPSC घोटाले पर जांच तेज, आरोपी छाबड़ा 5 दिन की रिमांड पर
W 𝕏 f
होम रायपुर Mahtari Vandan Yojana: अब बढ़ेगा दायरा! दिव्यांग,…
Mahtari Vandan Yojana (Image Source: AI Photo)
Mahtari Vandan Yojana (Image Source: AI Photo)
रायपुर Featured

Mahtari Vandan Yojana: अब बढ़ेगा दायरा! दिव्यांग, अविवाहित युवतियों और ट्रांसजेंडर्स को जोड़ने की तैयारी

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने और छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए आवेदन पोर्टल दोबारा खोलने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही दिव्यांग महिलाओं, विशिष्ट श्रेणी की अविवाहित युवतियों और ट्रांसजेंडर समुदाय को योजना में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

कीर्तिमान न्यूज
03 Sep 2026, 12:36 PM
रायपुर
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की प्रमुख 'महतारी वंदन योजना' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार अब इस योजना की पहुंच बढ़ाने और उन महिलाओं तक इसका फायदा पहुंचाने की तैयारी में है, जो किसी वजह से अब तक इससे महरूम रह गई थीं। इसके लिए जल्द ही आवेदन पोर्टल को दोबारा खोलने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। योजना के विस्तार को लेकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज है। 

पात्रता की शर्तें नए सिरे से होंगी तय 

सबसे खास बात यह है कि इस बार योजना के दायरे को बढ़ाते हुए दिव्यांग महिलाओं, विशिष्ट श्रेणी की अविवाहित युवतियों और ट्रांसजेंडर समुदाय को भी इसमें शामिल करने का खाका तैयार किया जा रहा है। हालांकि, इन्हें जोड़ने से पहले उम्र और पात्रता की शर्तें नए सिरे से तय होंगी। योजना को नया स्वरूप देने के लिए संबंधित विभागों से अलग-अलग वर्गों के आंकड़े मांगे गए हैं। इसमें राज्य में मौजूद दिव्यांग और ट्रांसजेंडर महिलाओं की संख्या, उनकी आयु और सामाजिक स्थिति जैसी अहम जानकारियां जुटाई जा रही हैं। 

पोर्टल खुलने से महिलाओं को राहत 

सरकार इन आंकड़ों के जरिए यह हिसाब लगा रही है कि दायरा बढ़ने पर नए लाभार्थियों की संभावित संख्या कितनी होगी और इससे खजाने पर कितना अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। यदि पोर्टल फिर से खोला जाता है, तो उन सभी पात्र महिलाओं के लिए यह बड़ी राहत की बात होगी जो पहली बार में आवेदन नहीं कर पाई थीं। पोर्टल खुलते ही नए सिरे से ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे, जिसके बाद दस्तावेजों की जांच और पात्रता का सत्यापन किया जाएगा। योजना में नई श्रेणियों को जोड़ने से पहले शर्तें पूरी तरह साफ की जाएंगी।

युवतियों के लिए अभी उम्र सीमा तय नहीं 

अविवाहित युवतियों के मामले में यह तय किया जाएगा कि किस वर्ग की लड़कियां इसके योग्य होंगी और उनके लिए न्यूनतम व अधिकतम उम्र सीमा क्या होगी। इसी तरह दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर्स के लिए भी स्पष्ट मापदंड लागू किए जाएंगे। मौजूदा व्यवस्था की बात करें तो महतारी वंदन योजना के तहत फिलहाल लाखों महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जा रही है। इसके लिए सरकार को हर माह करीब 700 करोड़ रुपये का बजट खर्च करना पड़ता है। 

पहलुओं को बारीकी से परखा जा रहा 

नए वर्गों को जोड़ने से यह खर्च और बढ़ेगा, इसलिए अंतिम फैसला लेने से पहले आर्थिक पहलुओं को बारीकी से परखा जा रहा है। विभागीय स्तर पर प्रस्ताव और डाटा तैयार होते ही इस पर अंतिम मुहर लगा दी जाएगी। फिलहाल सरकार का मुख्य ध्यान इस बात पर है कि योजना की मदद वास्तव में जरूरतमंद और छूटे हुए लोगों तक हर हाल में पहुंचे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें