Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › मनोरंजन › ग्लैमर › Maithili Thakur: सिंपल प्रिंटेड साड़ी में छाईं युवा विधायक,…
Maithili Thakur’s grey-green printed saree look(Image Source: social media)
Maithili Thakur’s grey-green printed saree look(Image Source: social media)
ग्लैमर

Maithili Thakur: सिंपल प्रिंटेड साड़ी में छाईं युवा विधायक, बिना हैवी वर्क के दिखीं बेहद खूबसूरत 

Maithili Thakur: बिहार की युवा विधायक मैथिली ठाकुर अपने सादगी भरे साड़ी लुक को लेकर चर्चा में हैं। पूजा के दौरान उन्होंने हल्के ग्रे-ग्रीन शेड की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी, ब्लैक ब्लाउज और मिनिमल ज्वेलरी पहनी। खुले बालों और सॉफ्ट मेकअप के साथ उनका यह ट्रेडिशनल लुक खास नजर आया। अगर आप भी बिना हैवी वर्क के एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो मैथिली ठाकुर का यह स्टाइल पूजा और फैमिली फंक्शन के लिए अच्छा फैशन इंस्पिरेशन हो सकता है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 02:28 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Maithili Thakur: अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है, लेकिन हैवी वर्क और ज्यादा एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ियां कैरी करना पसंद नहीं है, तो मैथिली ठाकुर का यह लुक आपके काम आ सकता है। हल्के ग्रे-ग्रीन शेड की प्रिंटेड साड़ी, सिंपल ब्लाउज और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उनका एथनिक स्टाइल काफी प्यारा है। पूजा से लेकर फैमिली फंक्शन तक के लिए इस लुक से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। 25 साल की युवा विधायक मैथिली ठाकुर इन दिनों अपने सादे अंदाज के साथ चर्चा में हैं। उनकी तस्वीरों में वह पूजा करती नजर आ रही हैं।  

ग्रे-ग्रीन प्रिंटेड साड़ी में दिखा सटल ट्रेडिशनल लुक

बिहार से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की साड़ी का ग्रे-ग्रीन शेड काफी सटल है। इस पर बने छोटे फ्लोरल और लीफ मोटिफ्स इसे सॉफ्ट ट्रेडिशनल टच दे रहे हैं। प्रिंट ज्यादा भरा हुआ नहीं है, इसलिए पूरा लुक बैलेंस्ड नजर आता है। हैवी एम्ब्रॉयडरी या सीक्विन वर्क पसंद नहीं करने वाली महिलाएं ऐसी साड़ी चुन सकती हैं। कॉटन, कॉटन-सिल्क या सॉफ्ट जॉर्जेट में इस तरह का प्रिंट पूजा, दिन के फंक्शन और फैमिली गेट-टुगेदर के लिए अच्छा विकल्प है।

ऐसे शुरू हुआ करियर 

मैथिली ठाकुर का संगीत का सफर बचपन से ही शुरू हो गया था। उन्हें संगीत की पहली शिक्षा अपने दादा शोभा सिंधु ठाकुर से मिली। इसके बाद उनके पिता रमेश ठाकुर ने उन्हें हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग दी। महज 3-4 साल की उम्र से ही वह लोकगीत और भजन गाने लगी थीं। बेहतर संगीत प्रशिक्षण और अवसरों के लिए उनका परिवार दिल्ली आ गया।

सिंपल ब्लाउज के साथ गोल्डन एम्ब्रॉयडरी का टच

मैथिली ठाकुर ने साड़ी के साथ ब्लैक ब्लाउज पहना है, जिसकी हाफ स्लीव्स पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की डिटेलिंग है। ब्लाउज का डिजाइन सिंपल है, लेकिन स्लीव्स की हल्की कढ़ाई इसे खूबसूरत ट्रेडिशनल टच दे रही है। अगर आप भी हैवी ब्लाउज कैरी करने से बचती हैं, तो इस तरह का स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज भी अच्छा लगता है।  

बचपन और शिक्षा यहां पूरी हुई

मैथिली ठाकुर मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी क्षेत्र के उरेन गांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार में हुआ था। हालांकि, उनकी पढ़ाई और संगीत की शुरुआती यात्रा दिल्ली में हुई।
शिक्षा: मैथिली ठाकुर की शुरुआती पढ़ाई घर पर हुई, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के एक MCD स्कूल में शिक्षा हासिल की। बाद में संगीत के प्रति उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें द्वारका स्थित बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने का अवसर मिला, जहां से उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम सनातन धर्म (ARSD) कॉलेज में दाखिला लिया और वर्ष 2022 में बीए (ग्रेजुएशन) की डिग्री हासिल की।

ओपन पल्लू और परफेक्ट प्लीट्स से बढ़ाएं साड़ी की खूबसूरती

समैथिली ठाकुर ने साड़ी को बेहद सिंपल तरीके से ड्रेप किया है। कमर पर अच्छी तरह सेट प्लीट्स और कंधे पर खुला पल्लू उनके पूरे लुक को ग्रेसफुल बना रहा है। अगर आपको भी बार-बार पल्लू और प्लीट्स संभालना पसंद नहीं है, तो यह ड्रेपिंग स्टाइल अपना सकती हैं। पूजा, शादी या फैमिली फंक्शन में जाने से पहले प्लीट्स सेट कर लें और पल्लू को पिन से सिक्योर करें। हल्की प्रिंटेड साड़ी को थोड़ा फ्लोई रखने से उसका प्रिंट भी अच्छी तरह नजर आता है।

मिनिमल ज्वेलरी से पूरा किया एथनिक लुक

मैथिली ठाकुर ने ज्वेलरी भी काफी सिंपल रखी है। गले में पतली चेन और कानों में छोटे इयररिंग्स उनके एथनिक लुक के साथ अच्छे लग रहे हैं। ऐसी प्रिंटेड साड़ी के साथ बड़े नेकलेस या हैवी चोकर पहनने की जरूरत नहीं है। आप छोटे झुमके, स्टड्स और पतली चूड़ियां पहन सकती हैं। अगर यही साड़ी शादी या रिसेप्शन में पहननी हो, तो थोड़े स्टेटमेंट इयररिंग्स चुन सकती हैं। 

सॉफ्ट मेकअप और खुले बालों से मिलेगा खूबसूरत फिनिशिंग टच

मैथिली ठाकुर ने बाल खुले रखे हैं और मेकअप भी सॉफ्ट रखा है। हल्की साइड पार्टिंग, नेचुरल हेयर टेक्सचर, हल्का बेस, रोज लिप शेड और छोटी बिंदी इस लुक के साथ अच्छे रहेंगे। पूजा के लिए काजल और हल्का मस्कारा काफी है। वहीं दिन की शादी में इसी लुक को रीक्रिएट करना हो, तो सॉफ्ट वेव्स और थोड़ा ग्लोई मेकअप जोड़ सकती हैं।

हैवी वर्क नहीं, सही स्टाइलिंग से भी मिलेगा ग्रेसफुल लुक

कुल मिलाकर, मैथिली ठाकुर का यह साड़ी लुक बताता है कि खूबसूरत दिखने के लिए हमेशा हैवी वर्क या महंगी साड़ी की जरूरत नहीं होती। सही कलर, खूबसूरत प्रिंट और मिनिमल ज्वेलरी के साथ आप भी आसानी से एलिगेंट एथनिक लुक पा सकती हैं। यह स्टाइल पूजा-पाठ से लेकर छोटे पारिवारिक समारोहों तक के लिए एक अच्छा विकल्प है।श्

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें