Thursday, 23 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर बिजली तंत्र बदलेगा : 1 अगस्त से लागू होगी प्रीपेड व्यवस्था, 3 महीने का बिल देना होगा एडवांस प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूट्स पर मिलेगी इंटरचेंज की छूट पलसापाली में छापा : अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर शराब जब्त अदालत का फरमान : बसना में कोलता समाज के पदाधिकारियों पर FIR, 1.11 लाख की वसूली और सामाजिक बहिष्कार का आरोप सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर बिजली तंत्र बदलेगा : 1 अगस्त से लागू होगी प्रीपेड व्यवस्था, 3 महीने का बिल देना होगा एडवांस प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूट्स पर मिलेगी इंटरचेंज की छूट पलसापाली में छापा : अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर शराब जब्त अदालत का फरमान : बसना में कोलता समाज के पदाधिकारियों पर FIR, 1.11 लाख की वसूली और सामाजिक बहिष्कार का आरोप
W 𝕏 f
होम रायगढ़ भीषण आग : रायगढ़ में बैंक बना आग का गोला, घंटों क…
बैंक अग्निकांड का दृश्य
बैंक अग्निकांड का दृश्य
रायगढ़

भीषण आग : रायगढ़ में बैंक बना आग का गोला, घंटों की मशक्कत के बाद बुझीं लपटें

रायगढ़ जिले के लोईंग स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में रविवार रात अचानक आग लग गई। बैंक भवन से धुआं निकलता देख सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल कर्मियों ने करीब 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 Jun 2026, 04:36 PM
रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार रात एक बैंक शाखा में आग लगने से हड़कंप मच गया। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के लोईंग स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। आग इतनी तेजी से फैली कि बैंक परिसर से धुएं का गुबार उठने लगा। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब 2 से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बैंक भवन से धुआं निकलता दिखाई दिया। बैंक जिस भवन में संचालित हो रहा है, उसके ऊपरी हिस्से में मकान मालिक मनोज प्रधान का परिवार और अन्य किरायेदार निवास करते हैं। धुआं देखकर परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन को दी, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

बैंक प्रबंधन ने तुरंत दी पुलिस 

घटना की जानकारी मिलते ही शाखा प्रबंधक कुणाल कुमार ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। इस दौरान आग धीरे-धीरे पूरे बैंक परिसर में फैलने लगी। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 2 से 3 घंटे तक लगातार प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा आग का संभावित कारण

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची, तब तक बैंक का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ चुका था। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है।

आगजनी की इस घटना में बैंक के फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और कुछ महत्वपूर्ण रिकॉर्ड के जलने की जानकारी सामने आई है। शाखा प्रबंधक कुणाल कुमार ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और अब नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बैंक को कुल कितनी आर्थिक क्षति हुई है।

बैंक प्रबंधन कर रहे मामले की जांच

घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है और बैंक प्रबंधन के साथ मिलकर नुकसान तथा आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें