Saturday, 11 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव : टिकट कटने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, हाईवे जाम, पथराव के बाद पूर्व गृहमंत्री ने तोड़ी चुप्पी आईएनएस महेंद्रगिरि : नौसेना में शामिल हुआ तैरता हुआ किला, खासियतें ऐसी कि कांप उठेंगे दुश्मन देश हाथी बने मौत का कारण : हाथियों के हमले से रायगढ़ में मातम, महिला और ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट जूनागढ़ सड़क हादसा : रोंगटे खड़े कर देने वाली टक्कर में 4 जिंदगी खत्म, पुलिस ने शुरू की हाईवे पर जांच तेज रफ्तार का कहर : रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर भीषण दुर्घटना, अज्ञात बाइक सवार युवक की मौके पर मौत नई शुरुआत : दो बच्चियों ने किया पुल का उद्घाटन, अबूझमाड़ के गांवों को मिली नई राह दतिया उपचुनाव : टिकट कटने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, हाईवे जाम, पथराव के बाद पूर्व गृहमंत्री ने तोड़ी चुप्पी आईएनएस महेंद्रगिरि : नौसेना में शामिल हुआ तैरता हुआ किला, खासियतें ऐसी कि कांप उठेंगे दुश्मन देश हाथी बने मौत का कारण : हाथियों के हमले से रायगढ़ में मातम, महिला और ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट जूनागढ़ सड़क हादसा : रोंगटे खड़े कर देने वाली टक्कर में 4 जिंदगी खत्म, पुलिस ने शुरू की हाईवे पर जांच तेज रफ्तार का कहर : रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर भीषण दुर्घटना, अज्ञात बाइक सवार युवक की मौके पर मौत नई शुरुआत : दो बच्चियों ने किया पुल का उद्घाटन, अबूझमाड़ के गांवों को मिली नई राह
W 𝕏 f
होम बिलासपुर संभाग भीषण आग : मिठाई दुकान में आग का तांडव होटल जलकर ख…
तखतपुर होटल में लगी भीषण आग
तखतपुर होटल में लगी भीषण आग
बिलासपुर संभाग

भीषण आग : मिठाई दुकान में आग का तांडव होटल जलकर खाक, स्थायी फायर ब्रिगेड की मांग तेज

तखतपुर के प्रसिद्ध श्री गणेश कॉफी एंड स्वीट्स में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में होटल का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और तखतपुर में स्थायी दमकल व्यवस्था की मांग उठाई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
11 Jul 2026, 01:18 PM
तखतपुर

तखतपुर के प्रसिद्ध श्री गणेश कॉफी एंड स्वीट्स में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा होटल आग की चपेट में आ गया। हादसे में होटल के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

होटल में आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। लोगों ने पानी और अन्य साधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता लगातार बढ़ती गई। देखते ही देखते आग ने होटल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा सामान जलने लगा।

फर्नीचर और सामान जलकर हुआ राख

आग की वजह से होटल का फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किचन का सामान और खाद्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ ही मिनटों में सालों की मेहनत और कमाई से खड़ा किया गया सामान बर्बाद हो गया। आग से हुए नुकसान का आंकलन अभी किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन को मौके पर पहुंचने में काफी समय लग गया। 

फायर ब्रिगेड की देरी से लोगों में नाराजगी

जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक आग ने काफी नुकसान पहुंचा दिया था। लोगों का कहना है कि अगर समय पर दमकल की सुविधा मिल जाती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि तखतपुर क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं होने पर आसपास के क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ती है, जिससे राहत कार्य में देरी होती है। लोगों ने मांग की है कि तखतपुर में जल्द से जल्द स्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं के दौरान तुरंत कार्रवाई हो सके।

दो साल बाद भी पूरी नहीं हुई मुख्यमंत्री की घोषणा

गौरतलब है कि करीब दो वर्ष पहले मुख्यमंत्री की ओर से तखतपुर में फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी। लेकिन अभी तक यह सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार आग लगने की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की कमी का मुद्दा सामने आता है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। आग की घटना के बाद लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। नागरिकों का कहना है कि आग जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए जरूरी संसाधनों की उपलब्धता बे

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें