Wednesday, 25 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई Gambling Case: जुआ रेड दौरान युवक की मौत के बाद सक्ती SP का एक्शन, प्रशिक्षु SI निलंबित, जांच के  दिए आदेश Kidnapping Case: स्कूटी से घर लौट रही युवती का अपहरण, ग्रामीणों की घेराबंदी से बची जान Raigarh Murder: शराब पीकर घर लौटा बेटा, पिता ने जताई नाराजगी तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी Crime News: स्टेशन पर महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई Gambling Case: जुआ रेड दौरान युवक की मौत के बाद सक्ती SP का एक्शन, प्रशिक्षु SI निलंबित, जांच के  दिए आदेश Kidnapping Case: स्कूटी से घर लौट रही युवती का अपहरण, ग्रामीणों की घेराबंदी से बची जान Raigarh Murder: शराब पीकर घर लौटा बेटा, पिता ने जताई नाराजगी तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी Crime News: स्टेशन पर महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › अर्थव्यवस्था › MCX Market: इंटरनेशनल मार्केट में सोना ₹16 हजार औ…
Decline in gold and silver prices(Image Source: Social Media)
Decline in gold and silver prices(Image Source: Social Media)
अर्थव्यवस्था Featured

 MCX Market: इंटरनेशनल मार्केट में सोना ₹16 हजार और चांदी ₹13,100 तक टूटी, जानें गिरावट की असली वजहें

MCX Market: 25 नवंबर 2026 को MCX पर सोने की कीमत में 1,600 रुपए और चांदी में 3,100 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के बीच सोना 1 लाख 20 हजार 740 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1 लाख 42 हजार 342 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जानिए कीमतों में गिरावट की वजह और आज के ताजा भाव।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Nov 2026, 03:50 PM · अपडेट: 25 Nov 2026, 05:13 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
MCX Market: सोने-चांदी की कीमतों में बस एक दिन की तेजी ने निवेशकों में उत्साह भर दिया था, लेकिन यह उत्साह ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन गोल्ड और सिल्वर में तेजी देखने को मिली, लेकिन इसके बाद कीमतों में फिर गिरावट शुरू हो गई। बुधवार को बाजार खुलते ही सोने और चांदी के भाव नीचे आ गए। आइए जानते हैं आज के ताजा रेट। 
इंटरनेशनल मार्केट (Comex) पर बुधवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। Comex पर सोने का भाव 1.41% तक गिरकर 3,550.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं चांदी की कीमत में 1.95% की गिरावट आई और यह 39.985 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

घरेलू बाजार में भी सस्ता हुआ सोना-चांदी

वैश्विक बाजार में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला। बुधवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमत घटकर करीब 1 लाख 20 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई। वहीं चांदी का भाव गिरकर लगभग 1 लाख 42 हजार  रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की क्या है वजह?

सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलते आर्थिक हालात और निवेशकों की रणनीति को प्रमुख वजह माना जा रहा है। इसके कुछ बड़े कारण हैं

इंटरनेशनल मार्केट (Comex)    

सोना, चांदी, तांबा और अन्य धातुओं के वायदा (Futures) और विकल्प (Options) कारोबार के लिए दुनिया का सबसे बड़ा एक्सचेंज है। यह अमेरिकी संस्था CME Group का एक प्रमुख हिस्सा है, जो वैश्विक स्तर पर धातुओं की बेंचमार्क कीमतें तय करता है।

वैश्विक बाजार (Global market)

वैश्विक बाजार में गिरावट और अमेरिकी डॉलर की मजबूती का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार और सर्राफा (सोना-चांदी) बाजार पर दिख रहा है. विदेशी संकेतों के चलते घरेलू सूचकांकों में बिकवाली का दबाव बना है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव के बीच घरेलू बाजार में सोने के दाम भी नीचे आए हैं.

मुनाफावसूली (Profit Booking): पिछले कारोबारी सत्र में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आने के बाद निवेशकों ने ऊंचे भाव पर बिकवाली शुरू कर दी। इससे कीमतों पर दबाव बढ़ा।

  • डॉलर में मजबूती: अमेरिकी डॉलर मजबूत होने पर अन्य मुद्राओं में सोना खरीदना महंगा हो जाता है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग प्रभावित हो सकती है।
  • अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर निवेशकों की उम्मीदों में बदलाव से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव आता है। ब्याज दरें ऊंची रहने की संभावना सोने जैसे गैर-ब्याज वाले निवेश पर दबाव डाल सकती है।
  • वैश्विक निवेशकों की रणनीति में बदलाव: बाजार में जोखिम लेने की क्षमता और दूसरे निवेश विकल्पों की ओर रुझान बढ़ने से सोने-चांदी में निवेश घट सकता है।
  • चांदी पर औद्योगिक मांग का असर: चांदी का इस्तेमाल सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य उद्योगों में होता है। औद्योगिक मांग को लेकर चिंता बढ़ने पर इसकी कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।

MCX पर सोने में 1,600 और चांदी में 3,100 रुपए की गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सुबह करीब 11:45 बजे दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,600 रुपए तक टूटकर 1 लाख 20 हजार 740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर चांदी की कीमत में करीब 3,100 रुपए की गिरावट आई और यह 1 लाख 42 हजार 342 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

खरीदारों को राहत, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट सोने के भाव

सोने की कीमतों में गिरावट से खरीदारी करने वालों को राहत मिली है। बाजार में 24 कैरेट सोना करीब 1,21,430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 1 लाख 12 हजार 228 रुपए और 18 कैरेट सोने की कीमत करीब 91,823 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। बुलियन मार्केट में चांदी का भाव लगभग 1 लाख 43 हजार 420 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

14 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सोना

पिछले कारोबारी सत्र में बुलियन बाजार में करीब 2.7% की तेजी दर्ज की गई थी। लगातार दो कारोबारी सत्रों की हलचल के बीच सोने ने करीब 3,670 डॉलर प्रति औंस का स्तर छुआ। हालांकि, इससे पहले पिछले सप्ताह सोने की कीमत में लगभग 9% की भारी गिरावट आई थी। इस गिरावट के चलते सोना एक साल से अधिक समय के अपने कमजोर स्तर पर पहुंच गया था।  

जनवरी के ऑल-टाइम हाई से काफी सस्ता हुआ सोना-चांदी

25 नवंबर 2026 के बाजार आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 में बने अपने ऑल-टाइम हाई की तुलना में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आ चुकी है। सोना करीब 69,800 रुपए प्रति 10 ग्राम यानी लगभग 31% सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत में करीब 2.52 लाख रुपए प्रति किलोग्राम यानी लगभग 62% की गिरावट दर्ज की गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें