Sunday, 09 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत, गांव में शोक की लहर गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत, गांव में शोक की लहर गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम तकनीक Moto G Max 5G लॉन्च : मिलेगा पावरफुल परफॉर्मेंस, …
Moto G Max 5G Launch
Moto G Max 5G Launch
तकनीक

Moto G Max 5G लॉन्च : मिलेगा पावरफुल परफॉर्मेंस, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Motorola का नया Moto G Max 5G स्मार्टफोन 14 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP Sony कैमरा, Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। यह फोन मिडरेंज सेगमेंट में दमदार विकल्प बन सकता है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Aug 2026, 05:43 PM
नई दिल्ली
स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला (Motorola) भारतीय बाजार में अपनी G-सीरीज का नया मॉडल पेश करने की तैयारी में है। कंपनी का नया 5G स्मार्टफोन Moto G Max को 14 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन मिडरेंज सेगमेंट में दमदार बैटरी, बेहतर कैमरा और मजबूत डिजाइन के साथ दस्तक देगा। लॉन्च के बाद ग्राहक इसे Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे। माना जा रहा है कि यह पिछले साल लॉन्च हुए Moto G57 Power का अपग्रेडेड मॉडल हो सकता है, जिसमें कई नए फीचर्स और बेहतर हार्डवेयर दिए जाएंगे।

120Hz डिस्प्ले और मजबूत डिजाइन 

Moto G Max 5G में 6.72 इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा। फोन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिलने की बात कही जा रही है, जो इसे धूल और पानी जैसी परिस्थितियों में ज्यादा टिकाऊ बनाएगा। कंपनी इसे पैनटोन स्टारगेज़र, पैनटोन मैलेगा और पैनटोन अलास्कन ब्लू जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है। 

Snapdragon प्रोसेसर के साथ मिलेगी तेज परफॉर्मेंस 

परफॉर्मेंस के लिए Moto G Max में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन को 6GB और 8GB LPDDR5X रैम विकल्पों के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। दमदार प्रोसेसर और तेज रैम की मदद से यूजर्स को गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग में बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।

50MP कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी 

फोटोग्राफी के लिए Moto G Max में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। यह सेंसर कम रोशनी में भी बेहतर फोटो क्लिक करने के लिए तैयार किया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी होगी। कंपनी के अनुसार, सामान्य इस्तेमाल में यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब तीन दिनों तक चल सकती है। 

Android 16 और लंबे समय तक मिलेगा अपडेट 

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। कंपनी इसमें 2 साल तक OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की तैयारी में है। इसके अलावा फोन में Motorola का Smart Connect फीचर भी मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स इसे आसानी से पीसी और टैबलेट के साथ कनेक्ट कर सकेंगे। Moto G Max 5G की कीमत का खुलासा लॉन्च के समय ही किया जाएगा, लेकिन फीचर्स को देखते हुए इसे मिडरेंज स्मार्टफोन बाजार में एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें