Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार Raipur Crime News: छत पर विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, 16 साल के किशोर को नीचे फेंका Kharora News: अडानी फैक्ट्री परिसर में शराब बिक्री को लेकर भारी बवाल, पुलिस पर भी पथराव POCSO Act: रायगढ़ में 14 साल की नाबालिग को शादी का झांसा, आरोपी टाटानगर के पास गिरफ्तार Surajpur Elephant Attack: कबरा हाथी का खौफ, ग्रामीण के घर तक पहुंचा हाथी, CCTV में कैद घटना Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार Raipur Crime News: छत पर विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, 16 साल के किशोर को नीचे फेंका Kharora News: अडानी फैक्ट्री परिसर में शराब बिक्री को लेकर भारी बवाल, पुलिस पर भी पथराव POCSO Act: रायगढ़ में 14 साल की नाबालिग को शादी का झांसा, आरोपी टाटानगर के पास गिरफ्तार Surajpur Elephant Attack: कबरा हाथी का खौफ, ग्रामीण के घर तक पहुंचा हाथी, CCTV में कैद घटना
W 𝕏 f
होम › फिल्में › Box Office: इन फिल्मों ने पहले दिन कमाए 50 करोड़ …
First day 50 crore box office collection movies ( Image Source: Social Media)
First day 50 crore box office collection movies ( Image Source: Social Media)
फिल्में

 Box Office: इन फिल्मों ने पहले दिन कमाए 50 करोड़ से ज्यादा, देखें पूरी लिस्ट

Box Office: बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म की शुरुआत उसके प्रदर्शन का अहम संकेत मानी जाती है। कुछ फिल्मों ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार कमाई करते हुए 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। इस लिस्ट में अजय देवगन, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, अल्लू अर्जुन, रणबीर कपूर और यश जैसे बड़े सितारों की फिल्में शामिल हैं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Oct 2026, 03:26 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Box Office: बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म की शुरुआत उसके प्रदर्शन का अहम संकेत मानी जाती है। कुछ फिल्मों ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार कमाई करते हुए 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया। इस लिस्ट में अजय देवगन, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, अल्लू अर्जुन, रणबीर कपूर और यश जैसे बड़े सितारों की फिल्में शामिल हैं। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 112 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आए। 
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने भी रिलीज के पहले दिन हिंदी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 72 करोड़ रुपए की कमाई की। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए।

अजय देवगन की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ की दमदार शुरुआत

अजय देवगन की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग दर्ज की। फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रेया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल अहम जैसे कलाकार शामिल हैं। 

शाहरुख खान की ‘जवान’ ने कमाए 65.50 करोड़

शाहरुख खान की ‘जवान’ ने रिलीज के पहले दिन 65.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि और सुनील ग्रोवर अहम भूमिकाओं में नजर आए।

‘पठान’ ने भी पहले दिन पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

शाहरुख खान की एक और बड़ी फिल्म ‘पठान’ भी इस लिस्ट में शामिल है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ने पहले दिन 55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में थे। 

यश की ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का भी शानदार प्रदर्शन

यश की ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 53 करोड़ रुपए की कमाई की थी। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज जैसे कलाकार शामिल थे।

‘स्त्री 2’ ने राजकुमार राव को दिलाई शानदार ओपनिंग

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री 2’ ने भी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने 55.4 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में थे।

‘टॉक्सिक’ ने भी 55 करोड़ की ओपनिंग दर्ज की

यश की फिल्मों में ‘टॉक्सिक’ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म ने पहले दिन 55 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ यश ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई। 

आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने भी पार किया 50 करोड़

आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने रिलीज के पहले दिन 50.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख प्रमुख भूमिकाओं में थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें