Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग हत्याकांड का खुलासा, पैसों का लालच देकर सुनसान जग…
दुर्ग महिला हत्या मामले में पुलिस कार्रवाई
दुर्ग महिला हत्या मामले में पुलिस कार्रवाई
दुर्ग संभाग

हत्याकांड का खुलासा, पैसों का लालच देकर सुनसान जगह ले गए, फिर कर दी हत्या

दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पैसों का लालच देकर महिला को सुनसान जगह ले जाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सामान भी बरामद कर लिया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 06:09 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 08:01 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई 55 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने महिला को पैसों का लालच देकर अपने साथ सुनसान इलाके में ले गए थे, जहां उन्होंने उसके साथ जबरन गलत हरकत करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने और पुलिस को जानकारी देने की बात कहने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

मजदूरी के लिए निकली थी महिला, फिर नहीं लौटी घर 

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को महिला रोज की तरह मजदूरी करने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच पुलगांव नाला फ्लाईओवर के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई। जांच में महिला के सिर, चेहरे और हाथों पर गंभीर चोट के निशान मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।  

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि 

सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत हत्या के कारण होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर अलग-अलग पहलुओं से जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके अलावा स्थानीय लोगों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को नितेश ठाकुर और हर्ष यादव पर संदेह हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला अपराध 

पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने महिला की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले महिला को गमछे से गला दबाकर मारने की कोशिश की और बाद में बोल्डर पत्थर से सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए कपड़े भी बदल लिए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया बोल्डर, घटना के समय पहने गए कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें