Wednesday, 26 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Traffic Challan: फर्जी नंबर प्लेट का खेल, बेगुनाह कार मालिक के खाते से कटे हजारों रुपए, आरोपी गिरफ्तार Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, 28 जवानों समेत सैकड़ों लोगों के बहने की आशंका Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात Illegal Liquor Trade: 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार Chhattisgarh PTI Recruitment: 45 हजार स्कूलों पर सिर्फ 2,800 पीटीआई, 15 दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग के भरोसे बच्चों का खेल और स्वास्थ्य School Students Protest: पढ़ाई बचाने सड़क पर उतरी जेन अल्फा, चक्काजाम के बाद मानी गई मांग Traffic Challan: फर्जी नंबर प्लेट का खेल, बेगुनाह कार मालिक के खाते से कटे हजारों रुपए, आरोपी गिरफ्तार Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, 28 जवानों समेत सैकड़ों लोगों के बहने की आशंका Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात Illegal Liquor Trade: 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार Chhattisgarh PTI Recruitment: 45 हजार स्कूलों पर सिर्फ 2,800 पीटीआई, 15 दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग के भरोसे बच्चों का खेल और स्वास्थ्य School Students Protest: पढ़ाई बचाने सड़क पर उतरी जेन अल्फा, चक्काजाम के बाद मानी गई मांग
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से…
Massive devastation caused by flash floods
Massive devastation caused by flash floods
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, 28 जवानों समेत सैकड़ों लोगों के बहने की आशंका

Nepal Flash Flood: नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत की ओर से आई अचानक बाढ़ से टिमुरे बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है। कई मकान, वाहन, सड़कें और पुल बहने की खबर है। राहत एवं बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं, जबकि नुकसान और हताहतों के आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि बाकी है।

कीर्तिमान न्यूज
26 Aug 2026, 03:01 PM
नेपाल
Nepal Flash Flood: नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह आए कुदरत के कहर ने पूरे इलाके को तहस-नहस कर दिया है। तिब्बत की तरफ से आई अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कारण टिमुरे बाजार और आसपास के इलाकों में जलप्रलय जैसी स्थिति बन गई है। तेज बहाव में कई गाड़ियां, पुल और लोगों के आशियाने तिनके की तरह बह गए। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक करीब 1,000 लोगों के बाढ़ में बहने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। हादसे की खबर मिलते ही नेपाल सरकार हरकत में आ गई है। 

28 सुरक्षाकर्मियों से भी टूट संपर्क 

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत नेपाली सेना को तैनात करने का निर्देश दिया है। सेना के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी, रेड क्रॉस, मेडिकल टीम और स्थानीय स्काउट्स की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। हालात इस कदर खराब हैं कि रसुवा के स्याफ्रुबेसी और टिमुरे क्षेत्र में तैनात 28 सुरक्षाकर्मियों से भी संपर्क टूट गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, आशंका है कि 19 नेपाल पुलिस और 9 सशस्त्र पुलिस बल (APF) के जवान बाढ़ के प्रचंड बहाव की चपेट में आ गए हैं। 

आवाजाही पर अनिश्चितकाल के लिए लगी रोक 

बाढ़ का असर सिर्फ बस्तियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भोटकोशी और आसपास की नदियों के किनारे चल रही कई बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर) परियोजनाओं की साइट्स भी पूरी तरह जलमग्न या बह गई हैं। सड़कों और पुलों के टूटने तथा लगातार गिरते मलबे को देखते हुए काठमांडू उपत्यका ट्रैफिक पुलिस ने काठमांडू से रसुवा, नुवाकोट, चितवन और धादिङ जाने वाली तमाम गाड़ियों की आवाजाही पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है। 

सहायता और राशन पहुंचाना चुनौतीपूर्ण 

रसुवा का भौगोलिक क्षेत्र काफी दुर्गम और पहाड़ी है। अचानक आई बाढ़ के बाद उफनती नदियां और कई जगह हुए भूस्खलन के कारण दूरदराज के इलाकों तक मेडिकल सहायता और राशन पहुंचाना बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। प्रशासन फिलहाल प्राथमिकता के आधार पर लापता लोगों की तलाश और फंसे हुए नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के अभियान में जुटा हुआ है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें