Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद ओडिशा से रायपुर जा रही गांजा की बड़ी खेप बरामद, द…
पुलिस की गांजा तस्करी पर कार्रवाई
पुलिस की गांजा तस्करी पर कार्रवाई
महासमुंद

ओडिशा से रायपुर जा रही गांजा की बड़ी खेप बरामद, दो नाबालिगों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद के कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने नर्रा जांच नाका पर कार्रवाई करते हुए 14.8 किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर और दो नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने 9.64 लाख रुपये का सामान जब्त कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रकाशित: 28 Jul 2026, 01:32 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 12:28 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सक्रिय नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ महासमुंद पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना कोमाखान क्षेत्र अंतर्गत नर्रा जांच नाका पर घेराबंदी कर पुलिस ने बाइक से गांजा ले जा रहे एक अंतरराज्यीय तस्कर और पाइलेटिंग कर रहे दो नाबालिगों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से करीब 7.40 लाख रुपये मूल्य का 14.8 किलोग्राम अवैध गांजा और लगभग 9.64 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोमाखान पुलिस की टीम जब पेट्रोलिंग गश्त पर थी, तभी नर्रा नाका पर मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा के खरियार रोड की तरफ से लाल रंग की अपाचे बाइक पर एक व्यक्ति गांजा लेकर रायपुर की ओर बढ़ रहा है। 

नाकेबंदी कर की गई पूछताछ

वहीं, उसकी पाइलेटिंग के लिए आगे-आगे एक अन्य बाइक पर दो लोग चल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी की और संदेहास्पद दोनों गाड़ियों को रोककर पूछताछ शुरू की। तलाशी के दौरान अपाचे बाइक (OD 08 U 4625) की पिछली सीट पर बंधी प्लास्टिक बोरी से 5 पैकेट में बंद 14.800 किग्रा गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान नूरप बेमाल (35), निवासी कालाहांडी (ओडिशा) के रूप में हुई। उसके साथ आगे पाइलेटिंग कर रहे दोनों आरोपी नाबालिग हैं। 

रायपुर डिलीवर करने जा रहे थे युवक

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि 'पीटर' नामक व्यक्ति के कहने पर वे ओडिशा के फुलबानी जंगल से गांजा लेकर रायपुर डिलीवर करने जा रहे थे। इस काम के बदले मुख्य आरोपी को 15,000 रुपये और पाइलेटिंग कर रहे दोनों बालकों को 5-5 हजार रुपये मिलने थे।

जप्त सामग्री एवं कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने मौके से निम्नलिखित वस्तुएं जप्त की हैं:

  • अवैध गांजा: 14.800 किग्रा (कीमत ₹7,40,000)

  • वाहन: टीवीएस अपाचे एवं सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (कीमत ₹1,40,000)

  • मोबाईल एवं नगदी: 3 स्मार्टफोन एवं ₹49,000 नगद

  • कुल जप्ती: ₹9,64,000

कोमाखान पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(B)(II)(B) और 29 के तहत अपराध दर्ज कर तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें