Thursday, 30 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
युवक की रॉड मारकर हत्या, पिता-पुत्र ने दिया वारदात को अंजाम,   गिरफ्तार हादसा : निर्माणाधीन नाले में डूबकर 6 साल की बच्ची की मौत, ठेकेदार की लापरवाही पर उठे सवाल खौफनाक अंत : कश्मीरी पारा में खूनी खेल, चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट रायगढ़ में मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार कार्रवाई : रोजनामचा लापरवाही पर 2 टीआई समेत 4 पुलिसकर्मी दंडित युवक की रॉड मारकर हत्या, पिता-पुत्र ने दिया वारदात को अंजाम,   गिरफ्तार हादसा : निर्माणाधीन नाले में डूबकर 6 साल की बच्ची की मौत, ठेकेदार की लापरवाही पर उठे सवाल खौफनाक अंत : कश्मीरी पारा में खूनी खेल, चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट रायगढ़ में मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार कार्रवाई : रोजनामचा लापरवाही पर 2 टीआई समेत 4 पुलिसकर्मी दंडित
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग भिलाई में पुराने विवाद का खूनी अंजाम, युवक की मौत…
भिलाई में विवाद बना मौत की वजह, आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार
भिलाई में विवाद बना मौत की वजह, आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार
दुर्ग संभाग

भिलाई में पुराने विवाद का खूनी अंजाम, युवक की मौत के बाद आरोपी गिरफ्तार

भिलाई के स्मृतिनगर क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर हुए हमले में घायल युवक कुमार सोनवानी की चार दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी श्रेयांश राजमन को जबलपुर से गिरफ्तार कर हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 Jul 2026, 04:10 PM
भिलाई
भिलाई के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर हुए हमले में घायल युवक की चार दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। पुलिस ने फरार आरोपी को मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 जुलाई की शाम करीब 6 बजे आर्य नगर कोहका स्थित पानी टंकी के पास हुई थी। 
यहां पुराने विवाद को लेकर आरोपी श्रेयांश राजमन उर्फ बाबू भाई (23) और कुमार सोनवानी (27) के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाड़ी का पहिया खोलने वाले पाना और पेचकस से कुमार सोनवानी के सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही घायल हो गया। 

चार दिन तक चला इलाज, फिर तोड़ा दम 

हमले के बाद घायल कुमार सोनवानी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। युवक हाउसिंग बोर्ड कोहका का रहने वाला था, जबकि उसका मूल निवास महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। आखिरकार 29 जुलाई की रात करीब 8 बजे इलाज के दौरान कुमार सोनवानी की मौत हो गई। घटना के बाद सुपेला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1056/26 दर्ज किया था। शुरुआत में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 103 बीएनएस भी जोड़ दी है। पुलिस अब हत्या के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है। 

जबलपुर से पकड़ा गया आरोपी 

घटना के बाद आरोपी श्रेयांश राजमन फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी मध्यप्रदेश के जबलपुर में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जबलपुर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को भिलाई लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात बढ़ने पर आरोपी ने युवक पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण कुमार सोनवानी की हालत लगातार नाजुक बनी रही और चार दिन बाद उसकी मौत हो गई। 

पुलिस जुटा रही घटना से जुड़े साक्ष्य 

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के समय मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें