Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Oppo K14 Plus 5G: भारत में लॉन्च को तैयार, मिलेंग…
Oppo K14 Plus 5G Smartphone Launch, Features, and Design(Image Source: Social Media)
Oppo K14 Plus 5G Smartphone Launch, Features, and Design(Image Source: Social Media)
तकनीक Featured

Oppo K14 Plus 5G: भारत में लॉन्च को तैयार, मिलेंगे दमदार फीचर्स और बड़ी बैटरी

Oppo K14 Plus 5G: भारत में 29 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसकी कीमत 45,000 रुपए से कम होने की उम्मीद है और यह Flipkart पर उपलब्ध होगा।

क
प्रकाशित: 27 Sep 2026, 02:59 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Oppo K14 Plus 5G: स्मार्टफोन कंपनी Oppo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Oppo K14 Plus 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने फोन के डिजाइन, फीचर्स और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारी पहले ही साझा कर दी थी। अब Oppo ने इसकी कीमत, रैम-स्टोरेज और सॉफ्टवेयर से जुड़ी कई अहम डिटेल्स भी सामने रख दी हैं।
Oppo K14 Plus 5G को कंपनी दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बेहतर परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन के तौर पर पेश करेगी। यह फोन मौजूदा Oppo K14 5G के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में आएगा।

Oppo K14 Plus 5G की कीमत और स्टोरेज डिटेल्स

Flipkart पर जारी की गई माइक्रोसाइट के मुताबिक, भारत में Oppo K14 Plus 5G की कीमत 45,000 रुपए से कम रखी जाएगी। कंपनी का दावा है कि इस कीमत सेगमेंट में यह सबसे स्मूद परफॉर्मेंस देने वाले स्मार्टफोन्स में से एक होगा। फोन को 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इसमें 8GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे मल्टीटास्किंग और ऐप परफॉर्मेंस बेहतर होने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Oppo K14 Plus 5G में ColorOS 16 दिया जाएगा, जो Android 16 पर आधारित होगा। इसमें Luminous Rendering Engine और Trinity Engine जैसे फीचर्स शामिल होंगे। कैमरा एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए फोन में AI Portrait Glow, AI Recompose और AI Eraser जैसे AI फीचर्स भी मिलेंगे।

Oppo K14 Plus 5G फोन की लॉन्च जानकारी और फीचर्स
Oppo K14 Plus 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Oppo K14 Plus 5G में कंपनी MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर देगी। Oppo के अनुसार, इस स्मार्टफोन ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 10 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी होगी। इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार की गई है। इसके अलावा हीटिंग कंट्रोल के लिए इसमें SuperCool वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलेगा, जिसमें 5,000 वर्ग मिलीमीटर का हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है।
डिस्प्ले की बात करें तो Oppo K14 Plus 5G में:
  • 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले
  • 144Hz रिफ्रेश रेट
  • 3,600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस
  • 450 ppi पिक्सल डेंसिटी
जैसे फीचर्स मिलेंगे।

कैमरा और डिजाइन

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। डिजाइन की बात करें तो Oppo K14 Plus 5G फ्लैट रियर पैनल के साथ आएगा। फोन को कम से कम दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें ऑरेंज और व्हाइट कलर शामिल हैं।स्मार्टफोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलने का दावा किया गया है।

Oppo K14 Plus 5G लॉन्च डेट

Oppo K14 Plus 5G भारत में 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी आने वाले दिनों में फोन की कीमत और अन्य फीचर्स से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी भी साझा कर सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें