Friday, 21 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
शादी का झांसा, हिडन कैमरे से वीडियो और पांच लाख की मांग, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, जहर देकर उतारा मौत के घाट, अग्निवीर जवान गिरफ्तार पेड़ की डाली काटते समय हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर हुई मौत नशे में धुत कार चालक ने मवेशियों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल रायगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, 9 पशु घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला नशीली गोलियों पर पुलिस की कार्रवाई, 590 टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार शादी का झांसा, हिडन कैमरे से वीडियो और पांच लाख की मांग, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, जहर देकर उतारा मौत के घाट, अग्निवीर जवान गिरफ्तार पेड़ की डाली काटते समय हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर हुई मौत नशे में धुत कार चालक ने मवेशियों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल रायगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, 9 पशु घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला नशीली गोलियों पर पुलिस की कार्रवाई, 590 टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम ओटीटी OTT Series : 192 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर पहुं…
Welcome To The Jungle
Welcome To The Jungle
ओटीटी

OTT Series : 192 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर पहुंची वेलकम टू द जंगल, कॉमेडी का डबल डोज तैयार

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ अब 21 अगस्त से JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है। सिनेमाघरों में करीब 192.75 करोड़ रुपये की कमाई के बाद फिल्म ने ओटीटी पर एंट्री की है। 34 कलाकारों से सजी यह फिल्म गलतफहमियों, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर कहानी पेश करती है।

कीर्तिमान रिपोर्ट कमलेश साहू
21 Aug 2026, 05:45 PM
मुंबई
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने सिनेमाघरों में दर्शकों को हंसाने के बाद अब ओटीटी पर भी दस्तक दे दी है। ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की इस नई फिल्म को 21 अगस्त से JioHotstar पर स्ट्रीम किया जा रहा है। ऐसे में जो दर्शक थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए थे, उनके पास अब घर बैठे इसे देखने का मौका है।

कहाँ और कैसे देखें यह फिल्म ? 

फिल्म का प्रीमियर 21 अगस्त से 'जियोहॉटस्टार' पर शुरू हो चुका है। प्लेटफॉर्म ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए पोस्टर शेयर करके इसकी जानकारी दी। 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को बॉलीवुड के तय 8-वीक विंडो नियम के तहत ही ओटीटी पर लाया गया है। अब दर्शक इसे अपने स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी पर कभी भी देख सकते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर रहा शानदार प्रदर्शन 

डिजिटल दुनिया में कदम रखने से पहले इस फिल्म ने थिएटर्स में भी बढ़िया कलेक्शन किया। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती 5 दिनों में ही 2007 में आई मूल 'वेलकम' के कुल कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था। 
  • वर्ल्डवाइड कुल कमाई: लगभग ₹192.75 करोड़ 
  • भारत में नेट कलेक्शन: ₹134.11 करोड़ 
  • भारत में ग्रॉस कलेक्शन: ₹159.15 करोड़ 

34 कलाकारों से सजी बड़ी स्टार कास्ट

फिल्म की सबसे खास बात इसकी लंबी-चौड़ी स्टार कास्ट है। निर्देशक अहमद खान ने करीब 34 कलाकारों को एक साथ पर्दे पर उतारा है। अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी भी नजर आती है। फिल्म में दिशा पाटनी, जैकलिन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, दलेर मेहंदी और आफताब शिवदासानी समेत कई चर्चित कलाकार शामिल हैं।

क्या है फिल्म की कहानी ? 

कहानी घूमती है एक चतुर व्यापारी के इर्द-गिर्द, जो अपने ब्लैक मनी को ठिकाने लगाने के लिए एक बेकार सी फिल्म में पैसा लगाता है। उसका प्लान होता है कि फिल्म फ्लॉप होगी और पैसा डूब जाएगा। लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब जंगल के भीतर चल रही शूटिंग को लोग सच का मिलिट्री ऑपरेशन समझ बैठते हैं। इसी गलतफहमी के चक्कर में ड्रामा, जासूसी, एक्शन और हंसी का ऐसा सिलसिला शुरू होता है कि सारे किरदार एक के बाद एक नई मुसीबत में फंसते चले जाते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें