Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) पहाड़ हो रहे गायब : माफिया काटकर बेच रहे मुरम-पत्…
जेसीबी से पहाड़ियों की कटाई
जेसीबी से पहाड़ियों की कटाई
अंबिकापुर (सरगुजा)

पहाड़ हो रहे गायब : माफिया काटकर बेच रहे मुरम-पत्थर, कार्रवाई का इंतजार

अंबिकापुर के मानिकप्रकाशपुर और क्रांति प्रकाशपुर में वन अधिकार अधिनियम के तहत मिली जमीन की आड़ में पहाड़ियों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि माफिया जेसीबी से पहाड़ काटकर मुरम और पत्थर निकाल रहे हैं, जबकि ग्रामीणों को पहाड़ समतल कर मकान बनाने का झांसा दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
05 Jul 2026, 11:51 AM
अंबिकापुर
मानिकप्रकाशपुर और क्रांति प्रकाशपुर में पहाड़ियों की अवैध कटाई का मामला सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अंबिकापुर शहर से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित इन क्षेत्रों में वन अधिकार अधिनियम के तहत आदिवासी परिवारों को भूमि के अधिकार दिए गए हैं, लेकिन आरोप है कि इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर कुछ माफिया पहाड़ियों को काटकर मुरम और पत्थर का अवैध कारोबार कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, माफिया ग्रामीणों को यह कहकर अपने प्रभाव में ले रहे हैं कि यदि पहाड़ियों को समतल कर दिया जाए तो वहां मकान बनाना और रहना आसान हो जाएगा। इस भरोसे में कई ग्रामीण सहमत हो रहे हैं। दूसरी ओर जेसीबी मशीनों से पहाड़ियों की लगातार कटाई की जा रही है, जिससे बड़ी मात्रा में मुरम और पत्थर निकालकर शहर में बेचा जा रहा है।

प्रशासन और विभागों की भूमिका पर सवाल

इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ वन अधिकार अधिनियम की शर्तों का भी उल्लंघन हो रहा है। मामले को लेकर यह भी सवाल उठ रहे हैं कि जब पहाड़ियों पर बड़े पैमाने पर कटाई हो रही है तो वन विभाग, राजस्व विभाग और जिला प्रशासन को इसकी जानकारी क्यों नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभागों के अधिकारी नियमित दौरे करते हैं, फिर भी अवैध गतिविधियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं खनिज विभाग की भूमिका को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। विवाद का एक बड़ा पहलू यह भी है कि जिन पहाड़ियों पर वन अधिकार अधिनियम के तहत अधिकार पत्र जारी किए गए, वहां कई स्थानों पर वास्तविक कब्जा भी नहीं था। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर किन आधारों पर इन क्षेत्रों में पट्टे जारी किए गए।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार

इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी तेज हो रही है। दरिमा रोड से मानिकप्रकाशपुर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क बनी हुई है। यह इलाका प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध कटाई नहीं रोकी गई तो आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र भी महामाया पहाड़, नवागढ़ और बधिया चुआ जैसे इलाकों की तरह अतिक्रमण और पर्यावरणीय नुकसान का शिकार हो सकता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग पहले पहाड़ों को काटकर जमीन समतल करते हैं, फिर उस पर कब्जा कराते हैं और बाद में उसी भूमि का पट्टा बनवाने की कोशिश करते हैं। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर पहाड़ियों को बचाने और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें