Friday, 14 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम तकनीक Poco M8x 5G जल्द होगा लॉन्च, Flipkart पर सामने आई…
Poco M8x 5G की पहली झलक
Poco M8x 5G की पहली झलक
तकनीक

Poco M8x 5G जल्द होगा लॉन्च, Flipkart पर सामने आई पहली झलक

Poco जल्द भारत में नया Poco M8x 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। Flipkart पर फोन की माइक्रोसाइट सामने आई है, जिसमें ग्रीन-गोल्ड डिजाइन और डुअल रियर कैमरा सेटअप की झलक मिली है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Aug 2026, 06:44 PM
गैजेट डेस्क
चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Poco भारतीय बाजार में अपनी M-सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन उतारने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने Poco M8x 5G को टीज करना शुरू कर दिया है। फोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर अलग माइक्रोसाइट भी सामने आई है, जहां इसके डिजाइन की पहली झलक देखने को मिली है। 
हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च की तारीख और फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। टीजर में Poco M8x 5G को टेक्सचर्ड फ्लैट रियर पैनल के साथ दिखाया गया है। फोन के पीछे ऊपरी बाएं हिस्से में स्क्वेयर शेप का कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। इसमें दो रियर कैमरे और LED फ्लैश दिए जाने की संभावना है। डिजाइन को देखते हुए कंपनी ने इस बार फोन के कैमरा मॉड्यूल को अलग लुक देने की कोशिश की है।
Poco M8x 5G स्मार्टफोन

ग्रीन और गोल्ड फिनिश में दिखा स्मार्टफोन

माइक्रोसाइट पर Poco M8x 5G का ग्रीन कलर वेरिएंट दिखाई दे रहा है। इसके फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल पर गोल्ड शेड की फिनिश नजर आती है। रियर पैनल के निचले हिस्से में बीचों-बीच Poco की ब्रांडिंग दी गई है। फोन के दायीं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल मौजूद हैं। आने वाले दिनों में कंपनी इसके दूसरे कलर विकल्पों की जानकारी भी साझा कर सकती है। Poco ने फिलहाल M8x 5G के प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा सेंसर जैसी प्रमुख जानकारियां सार्वजनिक नहीं की हैं। Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद माना जा रहा है कि कंपनी धीरे-धीरे फोन के फीचर्स से पर्दा उठाएगी। इसकी कीमत और भारत में बिक्री शुरू होने की तारीख का खुलासा भी लॉन्च के आसपास होने की उम्मीद है।

Poco M8 Power में 6.9 इंच AMOLED डिस्प्ले

Poco की M8 सीरीज में M8 Power भी शामिल है। इस फोन में 6.9 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। स्क्रीन को TÜV Eye Protection सर्टिफिकेशन के साथ Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलती है। Poco M8 Power में Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में Film Filters, Dynamic Photos, Pro Mode, Time-lapse, Panorama, Document Mode और Voice Shutter जैसे कैमरा फीचर्स मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

8,000mAh बैटरी बनी बड़ी खासियत

Poco M8 Power की प्रमुख खूबियों में इसकी 8,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी शामिल है। यह 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। बेहतर बैटरी मैनेजमेंट के लिए इसमें Xiaomi का Surge G1 Battery Management Chip दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। Poco M8x 5G को लेकर फिलहाल सबसे ज्यादा नजर इसके स्पेसिफिकेशंस और कीमत पर रहेगी। कंपनी की ओर से फीचर्स और लॉन्च डेट की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि नया मॉडल M8 सीरीज में किस प्राइस सेगमेंट को टारगेट करेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें