Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना
W 𝕏 f
होम › लाइफ स्टाइल › Premature Birth: आलिया की मां का खुलासा, प्रेग्ने…
Sonali Razdan smoking during pregnancy(Image Source: Social Media)
Sonali Razdan smoking during pregnancy(Image Source: Social Media)
लाइफ स्टाइल

Premature Birth: आलिया की मां का खुलासा, प्रेग्नेंसी में पी थीं 100 सिगरेट, जानें बच्चे पर असर 

Premature Birth: सोनी राजदान ने खुलासा किया कि आलिया भट्ट के गर्भ में होने के दौरान एक शूटिंग में उन्होंने करीब 100 सिगरेट पी थीं। जानिए गर्भावस्था में धूम्रपान से मां और बच्चे को क्या नुकसान हो सकते हैं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 05:34 PM · अपडेट: 18 Nov 2026, 03:24 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Premature Birth: बॉलीवुड अभिनेत्री और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने बताया कि जब वह दूसरी बार गर्भवती थीं, तब एक फिल्म की शूटिंग के दौरान स्मोकिंग सीन के लिए एक ही दिन में करीब 100 सिगरेट पी ली थीं। उस समय उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह प्रेग्नेंट हैं। उनके इस बयान के बाद गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान के खतरों को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।  

सोनी राजदान ने इंटरव्यू में क्या बताया 

सोनी राजदान ने 'स्क्रीन' को दिए एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि एक दिन वह स्मोकिंग सीन की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने करीब 100 सिगरेट पी ली थीं। अभिनेत्री के मुताबिक, उस समय उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनके गर्भ में आलिया भट्ट पल रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह नियमित रूप से सिगरेट नहीं पीती थीं, लेकिन उस शूटिंग के बाद उन्हें सिगरेट की तलब महसूस होने लगी थी। 

गर्भावस्था में धूम्रपान से बच्चे को हो सकते हैं गंभीर नुकसान

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान करने से गर्भ में पल रहे बच्चे को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। सिगरेट के धुएं में मौजूद हानिकारक तत्व बच्चे के विकास को प्रभावित कर सकते हैं। इससे कुछ जन्मजात समस्याओं का जोखिम भी बढ़ सकता है। इनमें कटे होंठ और कटे तालू जैसी समस्याएं शामिल हैं। 

कम वजन से लेकर सांस लेने की परेशानी तक हो सकती है

गर्भावस्था में धूम्रपान का असर बच्चे के जन्म के बाद भी दिखाई दे सकता है। इससे नवजात को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इनमें प्रमुख हैं:
  • जन्म के समय बच्चे का वजन सामान्य से कम होना।
  • दूध पीने और भोजन करने में परेशानी होना।
  • जन्म के समय सांस लेने में दिक्कत होना।
  • बचपन में भी सांस से जुड़ी समस्याएं बने रहना।
  • सेरेब्रल पाल्सी जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का जोखिम।
  • भाषा, सोचने-समझने और शारीरिक विकास में देरी।
  • सुनने और देखने की क्षमता से जुड़ी समस्याएं।

समय से पहले डिलीवरी का बढ़ जाता है खतरा

गर्भावस्था के दौरान सिगरेट पीने से समय से पहले बच्चे के जन्म का जोखिम बढ़ सकता है। मेडिकल भाषा में इसे प्रीमैच्योर डिलीवरी कहा जाता है। आमतौर पर गर्भावस्था के 37 सप्ताह पूरे होने से पहले जन्म लेने वाले बच्चे को प्रीमैच्योर माना जाता है। ऐसे बच्चों को गर्भावस्था के आखिरी महीनों में होने वाले जरूरी शारीरिक विकास का पूरा समय नहीं मिल पाता।  

प्रेग्नेंसी में स्मोकिंग छोड़ना क्यों है जरूरी 

CDC के मुताबिक, धूम्रपान छोड़ने का सबसे अच्छा समय गर्भधारण से पहले है, हालांकि, अगर कोई महिला गर्भवती होने के बाद सिगरेट पीना छोड़ती है, तब भी इसका फायदा बच्चे को मिल सकता है। गर्भावस्था के दौरान किसी भी समय धूम्रपान छोड़ना मां और बच्चे, दोनों की सेहत के लिए बेहतर है। इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें