Thursday, 01 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Fraud Case: साधु के भेष में आए ठग, तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर ले उड़े 150 ग्राम सोना Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान से एक और साइबर ठग को दबोचा, अब तक 19 गिरफ्तार Commercial LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ा झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए अपने शहर का नया रेट Maoist Controversy: गणेश विसर्जन के दौरान विवादित गाने पर डांस को लेकर गरमाई राजनीति, भाजयुमो ने की कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग NH53 accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला Liquor Smuggling: अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ियां और शराब जब्त Raipur Fraud Case: साधु के भेष में आए ठग, तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर ले उड़े 150 ग्राम सोना Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान से एक और साइबर ठग को दबोचा, अब तक 19 गिरफ्तार Commercial LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ा झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए अपने शहर का नया रेट Maoist Controversy: गणेश विसर्जन के दौरान विवादित गाने पर डांस को लेकर गरमाई राजनीति, भाजयुमो ने की कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग NH53 accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला Liquor Smuggling: अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ियां और शराब जब्त
W 𝕏 f
होम › कांग्रेस › Punjab Congress: चुनाव से पहले राजा वडिंग का इस्त…
Raja Warring resigns (Image Source: social media)
Raja Warring resigns (Image Source: social media)
कांग्रेस Featured

Punjab Congress: चुनाव से पहले राजा वडिंग का इस्तीफा, नए कप्तान की रेस में ये दिग्गज सबसे आगे

Punjab Congress: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए विजय इंदर सिंगला का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। परगट सिंह और सुखजिंदर सिंह रंधावा भी संभावित दावेदारों में शामिल हैं।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 01 Oct 2026, 11:03 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
पंजाब
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Punjab Congress: पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के भीतर अचानक सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वडिंग साल 2022 से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) की कमान संभाल रहे थे। हालांकि, उनके इस्तीफे के बाद पार्टी ने अभी तक नए अध्यक्ष के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, जिससे प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विरोध और अंदरूनी खींचतान बनी वजह 

सूत्रों की मानें तो पंजाब कांग्रेस के अंदर पिछले कई महीनों से नेतृत्व और सांगठनिक बदलाव को लेकर लगातार मंथन चल रहा था। पार्टी के भीतर गुटबाजी की खबरें भी लगातार आ रही थीं। बताया जा रहा है कि पंजाब के नए प्रभारी सचिन पायलट द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट और जमीनी फीडबैक के बाद राजा वडिंग पर इस्तीफे का दबाव बढ़ा। सचिन पायलट ने जब राज्य के नेताओं से बातचीत की, तो वडिंग के कामकाज को लेकर कई शिकायतें सामने आईं। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे दिग्गज तो खुले तौर पर उनके विरोध में आ खड़े हुए थे।

रेस में कौन-कौन शामिल? 

पंजाब में फरवरी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले संगठन को मजबूत करने के लिए हाईकमान जल्द ही नए चेहरा का ऐलान कर सकता है। माना जा रहा है कि अगले 24 से 48 घंटों में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है। फिलहाल कमान संभालने की रेस में पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, उनके अलावा परगट सिंह और सुखजिंदर सिंह रंधावा भी इस दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी साल की दहलीज पर खड़ी कांग्रेस पार्टी पंजाब में गुटबाजी को खत्म करने और संगठन में नई जान फूंकने के लिए किस नेता पर दांव लगाती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें