Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम कांग्रेस Rahul Gandhi पर FIR को लेकर भड़के उमंग सिंघार, बो…
Umang Singhar on Rahul Gandhi FIR
Umang Singhar on Rahul Gandhi FIR
कांग्रेस

Rahul Gandhi पर FIR को लेकर भड़के उमंग सिंघार, बोले- ‘भाजपा की कथनी और करनी में अंतर’

Rahul Gandhi पर दर्ज FIR को लेकर उमंग सिंघार ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप लगाया और मोहन भागवत के विदेश में दिए बयान को लेकर भी सवाल उठाए।

कीर्तिमान डेस्क | लक्ष्मी साहू
31 Aug 2026, 03:09 PM
भोपाल
Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR और RSS प्रमुख मोहन भागवत के विदेश में दिए बयान को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर निशाना साधा है। सिंघार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी पर FIR को लेकर सवाल

उमंग सिंघार ने राहुल गांधी के खिलाफ हुई FIR पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भाजपा एक तरफ समानता और लोकतंत्र की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज कर दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। सिंघार के मुताबिक, सरकार ऐसे मुद्दों को बढ़ावा दे रही है, जिससे देश में विवाद और राजनीतिक तनाव बना रहे।

‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत नहीं सुनी जाती’

सिंघार ने आरोप लगाया कि आम कांग्रेस कार्यकर्ता जब किसी मामले में FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास जाता है, तो उसकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती। वहीं, राहुल गांधी के मामले में तेजी से FIR दर्ज किए जाने पर उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हुई है और सरकार तानाशाही की ओर बढ़ रही है।

मोहन भागवत के बयान पर भी साधा निशाना

RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए गए बयान को लेकर भी उमंग सिंघार ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विदेश में ‘भारत सबका है’ जैसी बातें कही जा रही हैं, जबकि देश के भीतर राजनीतिक और सामाजिक माहौल को लेकर अलग तस्वीर दिखाई देती है।
सिंघार ने दावा किया कि भाजपा को युवाओं के आंदोलनों और बदलते राजनीतिक माहौल की चिंता है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में धार्मिक मुद्दों को लेकर लगातार विवाद खड़े किए जा रहे हैं।

‘विदेश में कुछ, देश में कुछ और’

उमंग सिंघार ने कहा कि विदेशों में भारत की एकता और भाईचारे की बात करना अच्छी बात है, लेकिन यही संदेश देश के भीतर भी दिखाई देना चाहिए। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम विवादों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि अगर भारत सभी का है, तो देश में बार-बार सांप्रदायिक तनाव की स्थिति क्यों बनती है। सिंघार ने मोहन भागवत से सवाल किया कि विदेश में कही गई बातों को क्या वे भारत के किसी सार्वजनिक मंच से भी दोहराएंगे?

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश और विदेश में दिए जाने वाले संदेशों में समानता होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा और RSS की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार और संगठनों के कथन के साथ उनकी जमीन पर होने वाली कार्रवाई भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें