Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम
W 𝕏 f
होम रायपुर Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झ…
Property dealer falls victim to cyber fraud(Image Source: AI Photo)
Property dealer falls victim to cyber fraud(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी

Raipur Cyber Crime: इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क कर शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर से 96 लाख रुपए ठग लिए गए। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई करते हुए 11 लाख रुपए होल्ड कराए हैं, जबकि मामले की जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
11 Sep 2026, 03:42 PM
रायपुर
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Raipur Cyber Crime: सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर शेयर ट्रेडिंग में कई गुना मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने शंकरनगर के एक प्रॉपर्टी डीलर से करीब 96 लाख रुपए ठग लिए। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने पुलिस और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 11 लाख रुपए की राशि अलग-अलग बैंक खातों में होल्ड करा दी, हालांकि इससे पहले ठग करीब 85 लाख रुपए निकाल चुके थे।
पुलिस के मुताबिक, हाई पार्क शंकरनगर निवासी विशाल बरड़िया (40) अगस्त महीने में साइबर ठगों के संपर्क में आए थे। ठगों ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उन्हें मैसेज भेजकर शेयर बाजार में निवेश करने और कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां लगातार शेयर ट्रेडिंग से होने वाले फायदे के स्क्रीनशॉट और संदेश भेजे जाते थे।

छोटी रकम से शुरू किया भरोसा, फिर लाखों में कराया निवेश

ठगों ने शुरुआत में विशाल से कम रकम निवेश कराई। इसके बाद एक फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिए निवेश की गई राशि पर तेजी से बढ़ता हुआ मुनाफा दिखाया गया। एप में रकम बढ़ती देखकर पीड़ित को भरोसा हो गया और वह धीरे-धीरे बड़ी रकम निवेश करने लगे। करीब एक महीने तक ठगों के बताए गए बैंक खातों में अलग-अलग किस्तों में पैसे ट्रांसफर किए गए। फर्जी एप में निवेश की रकम और मुनाफा करोड़ों रुपए तक पहुंचता हुआ दिखाया गया। जब पीड़ित ने एप में दिखाई जा रही रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने टैक्स और कमीशन के नाम पर अतिरिक्त पैसे जमा करने को कहा। पैसा वापस मिलने की उम्मीद में पीड़ित ने और रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद ठगों ने करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए और जमा करने की मांग की, जिसके बाद पीड़ित को शक हुआ और उन्होंने आगे पैसा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप बंद कर दिया और मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ कर दिए। तब विशाल को समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।

1930 पर शिकायत से बची 11 लाख की रकम

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साइबर ठगी की शिकायत मिलने के बाद तत्काल बैंक खातों की जानकारी जुटाई गई और संबंधित खातों में ट्रांसफर हुई राशि को होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। अब तक करीब 11 लाख रुपए बचाने में सफलता मिली है। पुलिस पूरे लेनदेन की जांच कर रही है। डीसीपी नॉर्थ दीपमाला कश्यप ने बताया कि शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी की शिकायत मिली है। पीड़ित से बैंक स्टेटमेंट मिलने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 1930 हेल्पलाइन पर समय पर शिकायत मिलने से करीब 11 लाख रुपए की रकम होल्ड कराई जा सकी है।

बैंक मैनेजर बनकर रिटायर्ड अधिकारी से भी ठगी

रायपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। अमलीडीह स्थित पवन विहार कॉलोनी निवासी रिटायर्ड अधिकारी राजकुमार शुक्ल को ठगों ने बैंक मैनेजर बनकर फोन किया। ठग ने उन्हें पंजाब नेशनल बैंक का सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने के फायदे बताए और इसके लिए एक मोबाइल एप डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही उन्होंने एप डाउनलोड किया, उनके बैंक खाते से करीब एक लाख रुपए निकाल लिए गए। राजेंद्रनगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें