Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: माना कैंप में गांजा तस्करी का खुलासा, अल्टो कार से 11 पैकेट में मिला करीब 22 किलो गांजा Bhilai Steel Plant Accident: मशीन की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत, जांच शुरू Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घुसा भालू, कर्मचारियों और लोगों में मचा हड़कंप Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: माना कैंप में गांजा तस्करी का खुलासा, अल्टो कार से 11 पैकेट में मिला करीब 22 किलो गांजा Bhilai Steel Plant Accident: मशीन की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत, जांच शुरू Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घुसा भालू, कर्मचारियों और लोगों में मचा हड़कंप
W 𝕏 f
होम खेल Raipur Sports Academy: खेल अकादमी में प्रवेश का स…
Raipur sports trial event(Image Source: AI Photo)
Raipur sports trial event(Image Source: AI Photo)
खेल

Raipur Sports Academy: खेल अकादमी में प्रवेश का सुनहरा मौका, रायपुर में होगा खिलाड़ियों का चयन

Raipur Sports Academy: संचालित गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और नवीनीकरण के लिए 23 और 24 सितंबर को चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स के खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों को शासन की ओर से निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल सामग्री, बीमा और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रकाशित: 22 Sep 2026, 03:19 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur Sports Academy: राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से रायपुर जिले में संचालित गैर-आवासीय खेल अकादमियों में नए प्रवेश और पुराने खिलाड़ियों के प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। यह ट्रायल 23 और 24 सितंबर को रायपुर में होंगे। इच्छुक खिलाड़ी 23 सितंबर को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि अंकित प्रमाणित अंकसूची साथ लाना अनिवार्य होगा।खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अनुसार गैर-आवासीय बालक-बालिका तीरंदाजी और बालिका फुटबॉल के लिए चयन प्रक्रिया 23 सितंबर को आयोजित की जाएगी। तीरंदाजी खिलाड़ियों का ट्रायल तीरंदाजी एरिना (बालिका खेल छात्रावास के सामने) और फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में होगा। इस दौरान खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेजों की जांच, मेडिकल परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण और खेल कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।

हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन 24 सितंबर को

वहीं गैर-आवासीय बालक-बालिका हॉकी और बालक-बालिका एथलेटिक्स के लिए चयन ट्रायल 24 सितंबर को आयोजित होंगे। यह प्रक्रिया स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा और सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पिच-02 में सुबह 7 बजे से शुरू होगी। इन खेलों में भी खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज परीक्षण, चिकित्सा जांच, फिटनेस टेस्ट और खेल प्रतिभा का आकलन किया जाएगा।

13 से 17 वर्ष के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा

चयन ट्रायल में छत्तीसगढ़ के साथ ही अन्य राज्यों के 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों का चयन उनकी खेल प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा। खेल अकादमी संचालन नियम, 2014 के तहत चयनित खिलाड़ियों को शासन की ओर से कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल परिधान, प्लेइंग किट, बीमा सुविधा और छात्रवृत्ति शामिल हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें