Wednesday, 26 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात Illegal Liquor Trade: 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार Chhattisgarh PTI Recruitment: 45 हजार स्कूलों पर सिर्फ 2,800 पीटीआई, 15 दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग के भरोसे बच्चों का खेल और स्वास्थ्य School Students Protest: पढ़ाई बचाने सड़क पर उतरी जेन अल्फा, चक्काजाम के बाद मानी गई मांग Ganja Smuggling: नाले में धंसी महासमुंद की स्कॉर्पियो में मिला करोंड़ों का गांजा Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात Illegal Liquor Trade: 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार Chhattisgarh PTI Recruitment: 45 हजार स्कूलों पर सिर्फ 2,800 पीटीआई, 15 दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग के भरोसे बच्चों का खेल और स्वास्थ्य School Students Protest: पढ़ाई बचाने सड़क पर उतरी जेन अल्फा, चक्काजाम के बाद मानी गई मांग Ganja Smuggling: नाले में धंसी महासमुंद की स्कॉर्पियो में मिला करोंड़ों का गांजा
W 𝕏 f
होम तकनीक Realme P4s 5G: भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 5…
Realme P4s 5G Launch
Realme P4s 5G Launch
तकनीक Featured

Realme P4s 5G: भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे से लैस, जाने कीमत

Realme P4s 5G: भारत में 8000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP OIS कैमरे के साथ लॉन्च हुआ है। इसकी शुरुआती कीमत ₹34,999 है और बिक्री 3 सितंबर से शुरू होगी।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
26 Aug 2026, 01:21 PM
गैजेट डेस्क
Realme P4s 5G: भारत में 8000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP OIS कैमरे के साथ लॉन्च हुआ है। इसकी शुरुआती कीमत ₹34,999 है और बिक्री 3 सितंबर से शुरू होगी। भारतीय बाजार में अपनी P-सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme P4s 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर दिया है। फोन की प्रमुख खूबियों में 8,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन वाला 50 मेगापिक्सल कैमरा शामिल है।

Realme P4s 5G की कीमत

Realme P4s 5G को तीन रैम और स्टोरेज विकल्पों में उतारा गया है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपए रखी गई है। वहीं, 8GB+256GB वेरिएंट 37,999 रुपए और 12GB+256GB वेरिएंट 41,999 रुपए में मिलेगा। कंपनी ने फोन को टाइटेनियम ग्रे और इलेक्ट्रिक सियान रंग में पेश किया है। इसकी बिक्री भारत में 3 सितंबर से शुरू होगी। शुरुआती ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड, एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI से जुड़े ऑफर मिल सकते हैं। 

Realme P4s 5G smartphone
144Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर 

स्मार्टफोन में 6.77 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल है। डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और अधिकतम 6,500 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इससे तेज धूप में भी स्क्रीन पर मौजूद सामग्री देखने में आसानी हो सकती है। Realme P4s 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट के साथ Hyper Vision+ AI चिप लगाई गई है। बेहतर गेमिंग अनुभव और फोन के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए इसमें 7000mm² VC कूलिंग सिस्टम तथा AI Gaming Partner फीचर भी मिलता है। फोन Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 पर काम करता है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।

इसे भी पढ़ें:-Realme P4s 5G: 8000mAh बैटरी के साथ 26 अगस्त को होगा लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स

OIS वाला 50MP कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके साथ f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

28 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज होने का दावा

Realme P4s 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है। यह बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन को केवल 28 मिनट में शून्य से 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में डुअल 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और GPS जैसे विकल्प दिए गए हैं। बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन के कारण यह फोन खास तौर पर गेमिंग और लंबे समय तक वीडियो देखने वाले उपयोगकर्ताओं को आकर्षित कर सकता है।

और भी पढ़ें:-Vivo T5 5G: 3D Curved Display के साथ होगी एंट्री, जानें संभावित कीमत और खास फीचर्स

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें