Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
chaibasa road accident: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 3 की मौत और 2 गंभीर घायल Durg News: सवारी विवाद के बाद ऑटो चालक ने अपने ही ईवी में लगाई आग, वीडियो वायरल Crime News: पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, साले ने कुल्हाड़ी से किया जीजा पर हमला Forest Department Action: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, वन अमले पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोप Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप chaibasa road accident: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 3 की मौत और 2 गंभीर घायल Durg News: सवारी विवाद के बाद ऑटो चालक ने अपने ही ईवी में लगाई आग, वीडियो वायरल Crime News: पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, साले ने कुल्हाड़ी से किया जीजा पर हमला Forest Department Action: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, वन अमले पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोप Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप
W 𝕏 f
होम › सरकारी सूचना › Rescue : तमिलनाडु में बंधक बनाए गए महासमुंद जिले …
Mahasamund workers rescued in Tamil Nadu
Mahasamund workers rescued in Tamil Nadu
सरकारी सूचना

Rescue : तमिलनाडु में बंधक बनाए गए महासमुंद जिले के चार श्रमिक एवं बच्चों को प्रशासन ने कराया मुक्त

Rescue : तमिलनाडु में कथित रूप से बंधक बनाए गए महासमुंद जिले के चार श्रमिकों और दो बच्चों को जिला प्रशासन की टीम ने सुरक्षित मुक्त करा लिया। सभी को वापस महासमुंद लाने की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

क
प्रकाशित: 26 Aug 2026, 09:00 PM · अपडेट: 08 Oct 2026, 12:08 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Rescue: महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील के ग्राम बरिहापाली के चार श्रमिकों को तमिलनाडु के नमक्कल जिले के परामती वेलुर तहसील अंतर्गत ग्राम परिवेसोलीपालयम में बंधक बनाए जाने की सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सफलतापूर्वक मुक्त करा लिया गया है। आज शाम करीब 5 बजे रेस्क्यू टीम एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सभी श्रमिकों को बंधन से मुक्त कराया गया।

श्रमिक मुक्त, जल्द लौटेंगे महासमुंद

श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र ने बताया कि श्रमिकों को आज तमिलनाडु के वेलुर तहसील क्षेत्र में मुक्त करा लिया गया है। मौके पर आवश्यक प्रशासनिक एवं कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। समस्त औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद श्रमिकों के आज देर रात अथवा कल महासमुंद के लिए रवाना होने की संभावना है। उनके परसों तक जिले में पहुंचने की उम्मीद है।
                                              रेस्क्यू टीम ने श्रमिकों को कराया मुक्त

ठेकेदार ने लौटने से रोका, पत्नी ने प्रशासन से लगाई गुहार

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरिहापाली के श्रमिक पुनीत राम यादव उम्र 65, उनके पुत्र रोहित यादव 23, बहन तेजवंती 30 उमेश यादव 11, मानसी यादव 07 एवं तुलसी यादव 40 वर्ष रोजगार के लिए तमिलनाडु गए थे। वहां कार्य करने के दौरान उन्हें काम पसंद नहीं आने पर वे वापस अपने गांव लौटना चाहते थे, लेकिन ठेकेदार द्वारा उन्हें वापस भेजने से मना कर दिया गया। इस स्थिति से परेशान होकर पुनीत राम यादव की पत्नी मीना यादव ने सरायपाली के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनोज कुमार खांडे के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपने पति एवं अन्य श्रमिकों को वापस लाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, रेस्क्यू टीम ने श्रमिकों को कराया मुक्त

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई एवं कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय लंगेह द्वारा श्रमिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए टीम गठित कर तमिलनाडु भेजी गई। टीम ने वहां पहुंचकर स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी श्रमिकों को सफलतापूर्वक मुक्त कराया। रेस्क्यू टीम में सरायपाली नायब तहसीलदार हरि प्रसाद भोई, लेबर इंस्पेक्टर टीकम चंद्राकर, कांस्टेबल हेमंत भोई एवं गायत्री कंवर शामिल रहे। टीम द्वारा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर श्रमिकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित की गई। प्रशासन द्वारा श्रमिकों की वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं एवं औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें:- Bijapur Rescue Operation: बीजापुर में नदी पार कराकर बीमार महिला को पहुंचाया अस्पताल

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें