Wednesday, 11 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: AI को समझ लिया अंगों का खरीदार, जल्दी अमीर बनने के लालच में 4 साल के मासूम की हत्या Insurance Scam: सड़क हादसों के मुआवजे में 60 करोड़ का बड़ा खेल, फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र और दलालों का नेटवर्क आया सामने Steel Plant Accident: गर्म पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत, चंद सेकंड में सब कुछ खत्म Raipur Air Pollution: हवा में घुला जहर, पिछले तीन दिनों से बढ़ा प्रदूषण, भाठागांव में AQI पहुंचा 135 Food Safety: रायपुर और आसपास के इलाकों में दिवाली पर बिक गईं असुरक्षित मिठाइयां, रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज Crime News: 3 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी मुशर्रफ तस्दीक के दौरान थाने से फरार Crime News: AI को समझ लिया अंगों का खरीदार, जल्दी अमीर बनने के लालच में 4 साल के मासूम की हत्या Insurance Scam: सड़क हादसों के मुआवजे में 60 करोड़ का बड़ा खेल, फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र और दलालों का नेटवर्क आया सामने Steel Plant Accident: गर्म पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत, चंद सेकंड में सब कुछ खत्म Raipur Air Pollution: हवा में घुला जहर, पिछले तीन दिनों से बढ़ा प्रदूषण, भाठागांव में AQI पहुंचा 135 Food Safety: रायपुर और आसपास के इलाकों में दिवाली पर बिक गईं असुरक्षित मिठाइयां, रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज Crime News: 3 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी मुशर्रफ तस्दीक के दौरान थाने से फरार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › पिथौरा में दिव्यांगजन को मिला सहारा, संतुराम ध्रु…
दिव्यांगजन को ट्रायसाइकिल प्रदान करते जनप्रतिनिधि
दिव्यांगजन को ट्रायसाइकिल प्रदान करते जनप्रतिनिधि
महासमुंद

पिथौरा में दिव्यांगजन को मिला सहारा, संतुराम ध्रुव को प्रदान की गई ट्रायसाइकिल

पिथौरा जनपद पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम गड़बेड़ा निवासी दिव्यांग संतुराम ध्रुव को ट्रायसाइकिल सहायक उपकरण प्रदान किया गया। जनप्रतिनिधियों ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन की योजनाओं को महत्वपूर्ण बताया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 08 Aug 2026, 08:35 AM · अपडेट: 02 Nov 2026, 05:28 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जनपद पंचायत पिथौरा में दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल एवं जनपद सदस्य पुरुषोत्तम घृतलहरे द्वारा ग्राम गड़बेड़ा निवासी संतुराम ध्रुव पिता जिर्जोधन ध्रुव को ट्रायसाइकिल सहायक उपकरण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के लिए केवल सुविधा का साधन नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित

जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि सहायक उपकरण प्राप्त होने पर दिव्यांगजन के चेहरे पर आई खुशी यह दर्शाती है कि शासन की योजनाएं वास्तव में जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव ला रही हैं। ट्रायसाइकिल मिलने से अब वे अपनी दैनिक दिनचर्या के कार्य अधिक सुगमता से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज दिव्यांगजन शिक्षा, खेल, रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समाज में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं तथा निरंतर मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सनत महादेवा, समाज शिक्षा संगठक गुलाब सामल, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी सुशील चौधरी, ग्राम पंचायत धनोरा के सरपंच गिरीशचंद पटेल, महेन्द्र कुमार रात्रे सहित जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें