Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर
W 𝕏 f
होम महासमुंद Saraswati Cycle Scheme: हाई स्कूल में 31 छात्राओं…
Students receiving free bicycles in Khopli school (Image Source: Keertiman Media)
Students receiving free bicycles in Khopli school (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Saraswati Cycle Scheme: हाई स्कूल में 31 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, भीखम सिंह ठाकुर ने किया वितरण

Saraswati Cycle Scheme: मुख्यमंत्री निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय हाई स्कूल खोपली में 31 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। अतिथियों ने योजना को छात्राओं की शिक्षा के लिए उपयोगी बताते हुए उन्हें नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

प्रकाशित: 21 Sep 2026, 01:43 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
स्रोत: प्रेस विज्ञप्ति
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Saraswati Cycle Scheme: शासकीय हाई स्कूल खोपली में 19 सितंबर को मुख्यमंत्री निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की 31 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर रहे। अध्यक्षता अलका नरेश चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर, पूर्व समन्वयक भीमसेन चंद्राकर, सरपंच विद्यासागर ठाकुर, शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष टिकेश्वर कुम्हार एवं निरंकार चंद्राकर उपस्थित रहे। 

मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान 

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं वंदना से हुई। इसके बाद अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल प्रदान की। मुख्य अतिथि भीखम सिंह ठाकुर ने छात्राओं से अपने माता-पिता की मेहनत को समझते हुए जीवन में सही रास्ता चुनने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेहनत और शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

विद्यार्थिया को शिक्षा के महत्व की दी जानकारी 

अध्यक्ष अलका नरेश चंद्राकर ने मुख्यमंत्री निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना को छात्राओं के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी। उन्होंने छात्राओं से इस सुविधा का सदुपयोग कर नियमित रूप से पढ़ाई करने की अपील की। विशेष अतिथि जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। साथ ही श्रमिक कार्ड से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

पढ़ाई के लिए अन्य स्थानों जानकारी की जरूरत नहीं 

कार्यक्रम के दौरान सरपंच विद्यासागर ठाकुर एवं दिनेश चंद्राकर ने खोपली में हायर सेकेंडरी स्कूल की आवश्यकता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हायर सेकेंडरी स्तर की शिक्षा की सुविधा होने से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम में टिका साहू, ठाकुर राम यादव, देव कुमार तांडे, मिंता राम निषाद, भुनेश्वरी साहू, रंजना विश्वकर्मा, प्रदीप वर्मा, संकुल समन्वयक महेंद्र कुमार बंजारे, प्राचार्य प्रमिला साहू, ममता साहू, पुष्पा चंद्राकर, प्रधान पाठक सोहद्रा देवांगन, पीएमश्री माधुरी रात्रे, रजनी दीवान, क्षमता साहू, डिंपल वर्मा, धारना साहू सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। मंच संचालन हाई स्कूल खोपली के शिक्षक किसन लाल साहू ने किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें