छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला अपराध से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। बिलासपुर जिले के चकरभाठा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कुछ युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने पहले उसे शराब पिलाई और इसके बाद शहर के अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत रायपुर के सरोना क्षेत्र स्थित शराब भट्ठी के पास से हुई। आरोप है कि शिवा, आयुष, दुर्गा और एक नाबालिग ने महिला को अपने संपर्क में लिया और उसे शराब पिलाई।
आरडी तिवारी स्कूल मैदान में दोबारा वारदात का आरोप
शराब के नशे में होने के बाद आरोपी महिला को अपने साथ अलग-अलग जगहों पर ले गए। महिला की स्थिति का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसके साथ गंभीर अपराध को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उसे सरोना क्षेत्र से आरडी तिवारी स्कूल मैदान की ओर ले गए। यहां सुनसान जगह का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया। राजधानी के बीचों-बीच स्थित इलाके में इस तरह की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों की जांच कर रही है। पीड़िता ने मामले की शिकायत आजाद चौक थाने में दर्ज कराई।आजाद चौक थाने में दर्ज हुई शिकायत
पुलिस ने शुरुआत में जीरो पर एफआईआर दर्ज की। इसके बाद घटना क्षेत्र डीडी नगर थाना अंतर्गत आने के कारण केस को आगे की कार्रवाई के लिए वहां भेज दिया गया। चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शिवा, आयुष, दुर्गा और एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।