Saturday, 22 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रायपुर में सराफा दुकान में  चोरी, 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी लेकर चोर फरार शादी न होने से नाराज युवक ने की माता-पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 3 साल मासूम की मौत, परिवार में शोक की लहर हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा रायपुर में सराफा दुकान में  चोरी, 35 तोला सोना और 1 किलो चांदी लेकर चोर फरार शादी न होने से नाराज युवक ने की माता-पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 3 साल मासूम की मौत, परिवार में शोक की लहर हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय आवारा कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, नसबंदी-टीकाकरण…
रांची में प्रस्तावित डॉग शेल्टर केंद्र
रांची में प्रस्तावित डॉग शेल्टर केंद्र
राष्ट्रीय

आवारा कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, नसबंदी-टीकाकरण पर खर्च होंगे 2.1 करोड़ रुपए

नगर निगम बड़गाई में आवारा कुत्तों के लिए पशु आश्रय सह जन्म नियंत्रण केंद्र बनाएगा। यहां कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण, इलाज और देखभाल की सुविधा मिलेगी। परियोजना के लिए 2.1 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

कीर्तिमान रिपोर्ट सती दीवान
22 Aug 2026, 04:23 PM
झारखंड
शहर में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या और उनसे जुड़ी समस्याओं को देखते हुए रांची नगर निगम ने उनके नियंत्रण और बेहतर प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम की ओर से बड़गाई क्षेत्र में 20.2 डिसमिल जमीन पर पशु आश्रय सह जन्म नियंत्रण केंद्र बनाने की योजना तैयार की गई है। इस केंद्र में आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के साथ उनके इलाज तथा अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। निगम का मानना है कि केंद्र के संचालन से शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और लोगों को कुत्तों के हमले सहित उनसे जुड़ी दूसरी परेशानियों से भी राहत मिल सकेगी।

नगर आयुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

नगर आयुक्त ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण सुशांत गौरव ने नगर निगम की टीम और संबंधित अधिकारियों के साथ बड़गाई में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जमीन की उपलब्धता, निर्माण से जुड़ी तैयारियों और केंद्र में विकसित की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की योजना व्यवस्थित तरीके से तैयार करने और जरूरी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। 

आवारा कुत्तों की होगी नसबंदी और टीकाकरण

आवारा कुत्तों की होगी नसबंदी पशु आश्रय सह जन्म नियंत्रण केंद्र शुरू होने के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से आवारा कुत्तों को पकड़कर यहां लाया जाएगा। केंद्र में निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनकी नसबंदी की जाएगी और रेबीज सहित जरूरी बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। बीमार या घायल कुत्तों को आवश्यक उपचार देने की व्यवस्था भी केंद्र में किए जाने की योजना है। 

कुत्तों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ देखभाल की भी होगी व्यवस्था नए केंद्र को केवल नसबंदी तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि यहां कुत्तों के स्वास्थ्य की निगरानी और आवश्यक देखभाल की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। किसी आवारा कुत्ते के बीमार या घायल पाए जाने पर उसे जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। टीकाकरण के जरिए रेबीज जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें