Thursday, 01 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Commercial LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ा झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए अपने शहर का नया रेट Maoist Controversy: गणेश विसर्जन के दौरान विवादित गाने पर डांस को लेकर गरमाई राजनीति, भाजयुमो ने की कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग NH53 accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला Liquor Smuggling: अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ियां और शराब जब्त Commercial LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ा झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए अपने शहर का नया रेट Maoist Controversy: गणेश विसर्जन के दौरान विवादित गाने पर डांस को लेकर गरमाई राजनीति, भाजयुमो ने की कांग्रेस नेता पर कार्रवाई की मांग NH53 accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला Liquor Smuggling: अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ियां और शराब जब्त
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Smart Meter: बिजली बिल बढ़ने की शिकायतों पर वार्ड…
Chaupal in the wards on the complaint of electricity bill (Image Source: Keertiman Media)
Chaupal in the wards on the complaint of electricity bill (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Smart Meter: बिजली बिल बढ़ने की शिकायतों पर वार्ड में चौपाल

Smart Meter: वार्ड 7 में बिजली उपभोक्ता चौपाल लगाकर स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों की शिकायतें सुनी गईं। उपभोक्ताओं ने पुराने मीटर लगाने की मांग को लेकर आवेदन सौंपे

क
प्रकाशित: 01 Oct 2026, 08:52 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Smart Meter: स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में बढ़ोतरी की शिकायतों को लेकर बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस शहर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को नगर के वार्ड क्रमांक 7 में बिजली उपभोक्ता चौपाल लगाई गई। विधायक द्वारिकाधीश यादव की मौजूदगी में आयोजित चौपाल में बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने पहुंचकर बिल से संबंधित अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाने की मांग को लेकर प्रभावित उपभोक्ताओं से आवेदन भी भरवाए गए।

उपभोक्ताओं ने बताई बढ़े बिल की समस्या

चौपाल में पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उनके बिजली बिल में अचानक बढ़ोतरी हुई है। उपभोक्ताओं के अनुसार, जिन घरों में पहले करीब 200 से 400 रुपये तक बिजली बिल आता था, वहां अब 2 हजार से 3 हजार रुपये तक बिल पहुंच रहा है। एक महिला उपभोक्ता ने करीब 50 हजार रुपये का बिजली बिल आने की शिकायत भी चौपाल में रखी। उपभोक्ताओं ने कहा कि अचानक बढ़े बिजली बिलों से घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है और उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायतों की जांच की मांग

विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल में अचानक और असामान्य बढ़ोतरी हुई है, उनके मामलों की जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के साथ स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाने की मांग को बिजली विभाग के समक्ष रखा जाएगा।

वार्डों में चल रहा अभियान

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों को जानने और उपभोक्ताओं की मांगों को एकत्र करने के लिए नगर के विभिन्न वार्डों में बिजली उपभोक्ता चौपाल लगाई जा रही है। चौपाल में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभाग और शासन तक पहुंचाकर समस्याओं के निराकरण की मांग की जाएगी।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष फिरोज मेमन, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा सागर, जिला महामंत्री गणेश शर्मा, जिला महामंत्री गिरीश पटेल, राजेश सोनी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष लखबीर सिंह छाबड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेश साहू, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष पंकज हरपाल, पार्षद मंतराम यादव, पोखराज साहू, ताम्रध्वज बघेल, अशोक अग्रवाल, नवनीत सलूजा,  मयंक शर्मा, दिनेश मोंगरे, लोकेश उइके, भक्तराम मांझी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ता उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें