Monday, 07 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Delhi School Holiday: शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में छुट्टियों की सूची जारी, एक साथ तीन दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल Maharashtra Politics: फिर उठने लगा बगावती बवंडर, क्या उद्धव गुट में फिर सेंध लगाने की तैयारी है? Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढही, मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 हुआ, मकान मालिक पर FIR दर्ज NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS Round 2 काउंसलिंग शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन Tatkal Ticket Black Marketing: तत्काल टिकट घोटाले में बड़ा एक्शन, रायपुर से मुख्य दलाल गिरफ्तार, रेलवे कर्मचारी भी जांच के घेरे में IGKV Paper Leak: सख्त हुआ कृषि विश्वविद्यालय, आज से दोबारा होंगी परीक्षाएं, अब ई-मेल पर परीक्षा से ठीक पहले आएगा पासवर्ड प्रोटेक्टेड पर्चा Delhi School Holiday: शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में छुट्टियों की सूची जारी, एक साथ तीन दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल Maharashtra Politics: फिर उठने लगा बगावती बवंडर, क्या उद्धव गुट में फिर सेंध लगाने की तैयारी है? Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढही, मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 हुआ, मकान मालिक पर FIR दर्ज NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS Round 2 काउंसलिंग शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन Tatkal Ticket Black Marketing: तत्काल टिकट घोटाले में बड़ा एक्शन, रायपुर से मुख्य दलाल गिरफ्तार, रेलवे कर्मचारी भी जांच के घेरे में IGKV Paper Leak: सख्त हुआ कृषि विश्वविद्यालय, आज से दोबारा होंगी परीक्षाएं, अब ई-मेल पर परीक्षा से ठीक पहले आएगा पासवर्ड प्रोटेक्टेड पर्चा
W 𝕏 f
होम क्रिकेट South Africa vs Zimbabwe: नामीबिया में उलटफेर से …
Celebrating after winning the tri-series title (Image Source: social media)
Celebrating after winning the tri-series title (Image Source: social media)
क्रिकेट Featured

South Africa vs Zimbabwe: नामीबिया में उलटफेर से उबरकर चैंपियन बना साउथ अफ्रीका, फाइनल में जिम्बाब्वे को 48 रनों से रौंदा

South Africa vs Zimbabwe: ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 48 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 205 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे 157 रन पर ऑलआउट हो गया।

कीर्तिमान न्यूज
07 Sep 2026, 10:02 AM
खेल डेस्क
South Africa vs Zimbabwe: शुरुआती झटके से उबरते हुए साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी की और त्रिकोणीय सीरीज (ट्राई सीरीज) का खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट की शुरुआत में नामीबिया के हाथों 18 रनों की शर्मनाक हार झेलने वाली अफ्रीकी टीम ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार तीन मुकाबले जीतकर फाइनल का टिकट कटाया और फिर खिताबी भिड़ंत में जिम्बाब्वे को 48 रनों से धूल चटाकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

6 ओवरों में 67 रन बड़ा स्कोर 

जवाब में 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की पूरी टीम 18 ओवर में महज 157 रनों पर ढेर हो गई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को ओपनर कॉनर एस्टरहुइजन और जॉर्डन हरमन ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर शुरू से ही हमला बोला और पावरप्ले के शुरुआती 6 ओवरों में ही बोर्ड पर 67 रन टांग दिए। कॉनर ने महज 23 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। 

ट्राई सीरीज का खिताब जीतने के बाद जश्न मनाते
जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की हुई धुनाई 

वहीं दूसरे छोर से जॉर्डन हरमन ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और सिर्फ 29 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की बदौलत शानदार 53 रन ठोके। 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहे डेवाल्ड ब्रेविस ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए 23 गेंदों पर 32 रनों की उपयोगी पारी खेली। आखिरी ओवरों में डुआन यानसेन की 14 गेंदों में 23 रनों की तेजतर्रार पारी के दम पर टीम 200 के पार पहुंचने में सफल रही। जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की काफी धुनाई हुई। 

पावरप्ले में ही जिम्बाब्वे ने खोए 4 अहम विकेट 

न्यूमान यामहुरी और ब्रैड इवांस ने 2-2 विकेट जरूर चटकाए, लेकिन यामहुरी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 51 रन लुटा दिए। टीम के तीन प्रमुख गेंदबाजों ने 12 से ज्यादा की इकोनॉमी रेट से रन लुटाए। 206 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पावरप्ले के दौरान ही टीम ने अपने 4 अहम विकेट गंवा दिए। ओपनर बेन करन खाता खोले बिना (गोल्डन डक) पवेलियन लौट गए। इसके बाद ब्रायन बेनेट (6), इनोसेंट किया (9) और वेसली मेधवेरे (6) भी सस्ते में चलते बने। 

ब्योर्न फोर्टुइन और डुआन यानसेन ने लिए 3-3 विकेट  

कप्तान सिकंदर रजा भी टीम को संकट से नहीं उबार सके और 18 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। 12वें ओवर तक महज 81 रन पर जिम्बाब्वे के 8 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे और टीम पर एक शर्मनाक हार का खतरा मंडरा रहा था। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ब्रैड इवांस ने एक छोर संभालकर आक्रामक बल्लेबाजी की और टीम को 150 के पार पहुंचाया। इवांस ने 31 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाकर हार के अंतर को काफी कम कर दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन और डुआन यानसेन ने धारदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट चटकाए। वहीं तेज गेंदबाज ईथान बॉश को 2 सफलताएं मिलीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें